Full Version →

ऐसे बनाएं चना दाल इडली

स्‍नैक्‍स वेज

सुबह का नाश्ता हमेशा अच्छा और पौष्टिक होना चाहिए. नाश्ता ऐसा हो जो शरीर में चुस्ती बनाए रखे और पेट भी भरा भरा रहे. ऐसे में इडली से बढ़िया और क्या हो सकता है. इडली वैसे तो साउथ इंडियन डिश है पर आजकल हर कोई इसे नाश्ते में खाना पसंद करता है.

Servings
2 - 4
★ 3.6
Rating
5 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले मिक्सर में भिगोए हुए चावल और चना दाल को पीसकर बैटर तैयार कर लें.
  2. 2
    अब इसे एक बाउल में निकालकर खमीर उठने के लिए 7-8 घंटे के लिए लिए रख दें.
  3. 3
    तय समय के बाद इसमें नमक, हल्दी, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट मिलाए.
  4. 4
    अब इडली के सांचे पर तेल लगाकर थोड़ा-थोड़ा बैटर डालें.
  5. 5
    तेज आंच पर एक प्रेशर कूकर में दो गिलास पानी डालें.
  6. 6
    फिर कूकर में इडली का सांचा रख दें और 8 से 10 मिनट तक ढक्कन बंद कर बिना सीटी के पकाएं.
  7. 7
    दूसरी तरफ मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करें .
  8. 8
    तेल के गर्म होते ही इसमें राई, लाल सुखी मिर्च और करी पत्ता डालकर तड़का लगाए.
  9. 9
    तय समय के बाद कूकर का ढक्‍कन खोलकर इडली का सांचा निकाल लें.
  10. 10
    अब सभी इडलियों को चाकू की मदद से निकालकर एक प्लेट पर रखे.
  11. 11
    इडलियो के ऊपर राई का तड़का डाल दें.
  12. 12
    तैयार है चना दाल इडली. हरे धनिये से गार्निश कर नारियल की चटनी और सांभर के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
#how to make chana dal idli recipe in hindi #indian kitchen #indian recipe #chana dal idli #tasty idli #cocnut chatni #rice idli #sambhar #fresh idli #how to make perfect idli batter in hindi
View Full Version