ऐसे बनाएं चना दाल इडली

ऐसे बनाएं चना दाल इडली

सुबह का नाश्ता हमेशा अच्छा और पौष्टिक होना चाहिए. नाश्ता ऐसा हो जो शरीर में चुस्ती बनाए रखे और पेट भी भरा भरा रहे. ऐसे में इडली से बढ़िया और क्या हो सकता है. इडली वैसे तो साउथ इंडियन डिश है पर आजकल हर

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक बड़ा कप चना दाल (4 से 5 घंटे भिगोई हुई), एक कप चावल (4 -5 घंटे भिगोया हुआ), दो सूखी लाला मिर्च
  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, हरी मिर्च 2-3 (बारीक कटी हुई), एक छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट, एक छोटा चम्मच राई, करी पत्ता 7-8, नमक स्‍वादानुसार, तेल जरुरत के अनुसार, पानी जरुरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले मिक्सर में भिगोए हुए चावल और चना दाल को पीसकर बैटर तैयार कर लें.
- अब इसे एक बाउल में निकालकर खमीर उठने के लिए 7-8 घंटे के लिए लिए रख दें.
- तय समय के बाद इसमें नमक, हल्दी, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट मिलाए.
- अब इडली के सांचे पर तेल लगाकर थोड़ा-थोड़ा बैटर डालें.
- तेज आंच पर एक प्रेशर कूकर में दो गिलास पानी डालें.
- फिर कूकर में इडली का सांचा रख दें और 8 से 10 मिनट तक ढक्कन बंद कर बिना सीटी के पकाएं.

- दूसरी तरफ मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करें .
- तेल के गर्म होते ही इसमें राई, लाल सुखी मिर्च और करी पत्ता डालकर तड़का लगाए.
- तय समय के बाद कूकर का ढक्‍कन खोलकर इडली का सांचा निकाल लें.
- अब सभी इडलियों को चाकू की मदद से निकालकर एक प्लेट पर रखे.
- इडलियो के ऊपर राई का तड़का डाल दें.
- तैयार है चना दाल इडली. हरे धनिये से गार्निश कर नारियल की चटनी और सांभर के साथ गर्मागर्म सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.6 (5 ratings)
3.6 avg from 5 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाएं चना दाल इडली एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक बड़ा कप चना दाल (4 से 5 घंटे भिगोई हुई), एक कप चावल (4 -5 घंटे भिगोया हुआ), दो सूखी लाला मिर्च और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes