Full Version →

चना दाल प्‍याज पकौड़ा

स्‍नैक्‍स वेज,ब्रेकफास्‍ट

छुट्टी के दिन कुछ स्‍पेशल खाना और बनाना चाहते हैं तो बनाएं गरमागर्म चना दाल प्‍याज पकौड़ा. फटाफट बन जाने वाली ये रेसिपी स्‍वाद में चटपटी है... 

Servings
2 - 4
★ 4.1
Rating
145 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    दाल को धो कर पानी में 3 से 4 घंटों के लिए भिगो दें.
  2. 2
    इसके बाद दाल का पानी निकाल कर इसे ग्राइंडर में डालकर पीस लें.
  3. 3
    दाल के पेस्‍ट में 2 चम्‍मच कटा प्‍याज, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, हींग, सौंफ, जीरा और थोड़ा सा पानी डालकर पीस लें.
  4. 4
    अब इस पेस्‍ट को एक बॉउल में निकाल लें और उसमें बाकी कटा प्‍याज और नमक डालकर मिलाएं.
  5. 5
    अब इस पेस्‍ट में चुटकी भर बेकिंग सोडा डालें.
  6. 6
    एक कड़ाही में तेल गरम करें और उसमें चना दाल के पेस्‍ट को पकौड़े के शेप में डालें.
  7. 7
    पकौड़ों को गोल्‍डन ब्राउन होने तक फ्राई करें और फिर इसे ग्रीस पेपर पर निकालकर रखते जाएं.
  8. 8
    चना दाल पकौड़े तैयार हैं. इन्‍हें हरी चटनी या टॉमैटो सॉस के साथ सर्व गरमागर्म सर्व करें.
#chana dal pyaj kachaudi recipe #chana dal pyaj kachaudi recipe in hindi #ginger garlic paste #how to make ginger garlic paste at home
View Full Version