Full Version →

घर पर ऐसे बनाइए चटपटा चना जोर गरम

स्‍नैक्‍स वेज

चना जोर गरम खाना किसे नहीं पसंद. हर कोई इसे रोड साइड वेंडर से खरीदकर जरूर खाता है. इसे सिंपल और इसकी चाट बनाकर दोनों तरह से खाया जाता है.

Servings
1 - 2
★ 3.7
Rating
18 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले एक बाउल में काले चनों को 6-7 घंटों के लिए भिगोकर रख दें.- मीडियम आंच में एक प्रेशर कूकर में काले चने और पानी डालकर 2 सीटी में उबाल लें.- प्रेशर के निकलते ही ढक्कन खोलकर चने को एक बर्तन में निकाल लें.- चनों को एक बार फिर से पानी से धो लें और छानकर एक बाउल में रखें.- इसके बाद चनों को बेलन से दबाते हुए चपटा कर प्लेट में रखते जाएं.
  2. 2
    अब चनों को धूप या पंखे की हवा में अच्छे से सुखा लें.- इसके बाद मिक्सी में भुना जीरा, काला नमक, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर, अमचूर पाउडर और नमक डालकर पीस लें.- अब एक कड़ाही में मीडियम आंच पर तेल डालकर चढ़ाएं.- तेल के गरम होते ही इसमें सारे सुखे चनों को डालकर तलें और छलनी से छानते हुए प्लेट में निकालते जाएं.- इसके बाद इसमें पिसे हुए मसाले और नींबू का रस डालकर मिला लें.- तैयार है चना जोर गरम. जब मन करे तब खाएं. नोट: - चनों को धूप में बस 1 दिन के लिए सुखाएं और अगर पंखे की हवा में सुखा रहें हैं तो 1 पूरे दिन और रात सूखाएं.- चनों में सिर्फ 2 सीटी ही लगाएं. इन्हें बहुत ज्यादा नरम नहीं करना है.
#how to make chana jor garam easy crispy snacks recipe in hindi #kurkuri #chatpati chana jor garam recipe in hindi #tasty delicious chana jor garam very easy recipe #indian kitchen #indian food #snacks. best tea time snacks recipe
View Full Version