Full Version →

20 मिनट में बनाएं चटपटी गोभी

स्‍नैक्‍स वेज

गोभी के पकौड़े तो खाते ही हैं अब जरा इसका दूसरा जायका भी ट्राय कीजिए. नाम है चटपटी गोभी. और हां इसे बेसन से नहीं बल्कि आटे के घोल से तैयार किया जाता है. देखें इसकी रेसिपी...

Servings
1 - 2
★ 4.2
Rating
53 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले गोभी के फूल तोड़कर अच्छी तरह धो लें.
  2. 2
    अब एक पैन में 20 कप पानी और एक चम्मच नमक डालकर इसे उबाल लें.
  3. 3
    फिर एक बाउल या बर्तन में गोभी छोड़कर सारी सामग्री डालें और इसमें आवश्यकतानुसार नमक व पानी मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें.
  4. 4
    गोभी को छानकर पानी निकाल दें.
  5. 5
    अब एक कड़ाही में तेल डालकर तेज आंच में गर्म होने के लिए रखें. जब तेल गर्म हो जाए तो आंच धीमी कर दें.
  6. 6
    अब गोभी के फूल को घोल में लपेटकर तेल में सुनहरा होने तक तल लें.
  7. 7
    गर्मागर्म चटपटी गोभी पर चाट मसाला छिड़कें और चटनी या फिर सॉस के साथ सर्व करें.
#gobhi pakoda #chatpati gobhi #kauliflower pakoda #gobhi masala #aloo gobhi #aloo pakoda #bhuute ke pakode #corn pakoda #how to make chatpati gobhi recipe in hindi #indian recipes #indian kitchen #monsoon food #monsoon recipes #monsoon snacks
View Full Version