Full Version →

ऐसे बनाइए चीज गार्लिक ब्रेड

स्‍नैक्‍स वेज,ब्रेकफास्‍ट

ब्रेड पर मक्खन यानी बटर लगाकर और चीज रखकर तो आपने इसे कई बार बनाया होगा पर क्या कभी गार्लिक ब्रेड की तरह बनाकर देखा है? एक बार ट्राई करना तो बनता है.

Servings
1 - 2

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले एक कटोरी में लहसुन को बारीक काट लें.
  2. 2
    बारीक कटे लहसुन में मक्खन डालकर इसे अच्छे से मिक्स कर लें.
  3. 3
    ब्रेड स्लाइस पर पहले ये मक्खन लगाएं फिर ऊपर से चीज घिसकर डाल दें.
  4. 4
    मीडियम आंच पर तवा गरम करने के लिए रखें.
  5. 5
    तवे के गरम होते ही इसपर ब्रेड रख दें.
  6. 6
    ब्रेड को किसी प्लेट से ढक दें ताकि चीज अच्छे से पिघल जाए.
  7. 7
    बीच-बीच में प्लेट हटाकर ब्रेड चेक करते रहें कि ये न जले.
  8. 8
    से 7 मिनट में आपकी ये ब्रेड तैयार हो जाएगी.
  9. 9
    तय समय के बार आंच बंद कर दें. ऊपर से चिली फ्लेक्स और ऑरिगैनो डालें.
  10. 10
    तैयार है चीज गार्लिक ब्रेड. अनियन सॉस या मस्टर्ड सॉस के साथ सर्व करें.
#how to make cheese garlic bread recipe in hindi #cheese #garlic #cheese garlic bread #indian kitchen #indian recipe
View Full Version