ऐसे बनाइए चीज गार्लिक ब्रेड
Back
स्‍नैक्‍स वेज,ब्रेकफास्‍ट

ऐसे बनाइए चीज गार्लिक ब्रेड

ब्रेड पर मक्खन यानी बटर लगाकर और चीज रखकर तो आपने इसे कई बार बनाया होगा पर क्या कभी गार्लिक ब्रेड की तरह बनाकर देखा है? एक बार ट्राई करना तो बनता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 2 ब्रेड स्लाइस
  • 1 टीस्पून गार्लिक
  • 1 टेबलस्पून मक्खन
  • 1 टेबलस्पून चीज
  • 1/2 टीस्पून चिली फ्लेक्स
  • 1/2 टीस्पून ऑरिगैनो

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले एक कटोरी में लहसुन को बारीक काट लें.
- बारीक कटे लहसुन में मक्खन डालकर इसे अच्छे से मिक्स कर लें.
- ब्रेड स्लाइस पर पहले ये मक्खन लगाएं फिर ऊपर से चीज घिसकर डाल दें.
- मीडियम आंच पर तवा गरम करने के लिए रखें.
- तवे के गरम होते ही इसपर ब्रेड रख दें.
- ब्रेड को किसी प्लेट से ढक दें ताकि चीज अच्छे से पिघल जाए.
- बीच-बीच में प्लेट हटाकर ब्रेड चेक करते रहें कि ये न जले.
- 5 से 7 मिनट में आपकी ये ब्रेड तैयार हो जाएगी.
- तय समय के बार आंच बंद कर दें. ऊपर से चिली फ्लेक्स और ऑरिगैनो डालें.
- तैयार है चीज गार्लिक ब्रेड. अनियन सॉस या मस्टर्ड सॉस के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाइए चीज गार्लिक ब्रेड एक लोकप्रिय वेज,ब्रेकफास्‍ट रेसिपी है, जिसे 2 ब्रेड स्लाइस और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes