Full Version →

स्नैक्स में बेस्ट है चिली चीज समोसा

स्‍नैक्‍स वेज

आपने चीज डोसा, चीज ब्रेड और भी कई तरह के चीज से बने स्नैक्स खाएं होंगे पर शायद ही कभी चीज समोसा के स्वाद लिया हो. तो फिर देर क्यों की जाए, आइए जानते हैं चीज समोसे की रेसिपी. यह बेशक खाने में थोड़ा तीखा होता है, लेकिन बहुत ही स्वादिष्ट भी होता है.

Servings
4 - 6
★ 4.3
Rating
3 ratings

आवश्यक सामग्री

For 4 - 6

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले हरी मिर्च और हरे धनिए को काट लें.
  2. 2
    उबले आलू को मैश करें और चीज को कद्दूकस कर लें.
  3. 3
    एक बर्तन में मैदा, अजवाइन, 2 चम्मच तेल डालकर मिलाएं और थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंद लें.
  4. 4
    गूंदे हुए आटे पर हल्का तेल लगाकर कुछ देर के लिए अलग रख दें.
  5. 5
    मीडियम आंच पर पैन में बटर डालकर गर्म करने के लिए रखें.
  6. 6
    इसमें हरी मिर्च डालकर हल्का भून लें.
  7. 7
    फिर आलू और हरा धनिया डालकर मिक्स कर मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें.
  8. 8
    ठंडे मिश्रण में चीज मिलाकर समोसे की स्टफिंग तैयार कर लें.
  9. 9
    अब आटे को थोड़ा मसलकर लोइयां तोड़ लें.
  10. 10
    एक लोई लेकर रोटी की तरह बेल लें.
  11. 11
    रोटी को बीच से काटकर एक हिस्से को तिकोना मोड़ लें.
  12. 12
    इसके बीच में एक चम्मच स्टफिंग डालकर किनारों पर हल्का सा पानी लगाकर समोसे को पैक कर दें.
  13. 13
    इसी तरह से बाकी लोइयों से समोसे तैयार कर लें.
  14. 14
    कड़ाही में तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म होने के रख दें.
  15. 15
    तेल में समोसे डालकर सुनहरा होने तक तल लें.
  16. 16
    इसी तरह से सारे समोसे तल लें.
  17. 17
    तैयार है चिली चीज समोसे. इन्हें चटनी के साथ सर्व करें.
#chilli cheese samosa #easy chilli cheese samosa #tasty chilli cheese samosa #home made chilli cheese samosa #chilli cheese samosa in hindi #how to make chilli cheese samosa in hindi #chilli cheese samosa bnae vidhi #how to make chilli cheese samosa
View Full Version