Full Version →

ऐसे बनाइए कॉर्न समोसा

स्‍नैक्‍स वेज

समोसे में आलू पुरानी बात हो गई है. आज हम आपको बनाना सिखाएंगे कॉर्न क्रीमी समोसा. इसे आप मानसून के इस सीजन में भी झटपट तैयार कर सकते हैं.

Servings
2 - 4
★ 3.9
Rating
28 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले मैदा और नमक डालकर पानी के साथ गूंद लें.
  2. 2
    एक कड़ाही में घी गर्म कर मैदा भूनें और इसमें दूध डालकर वाइट सॉस बनाएं.
  3. 3
    फिर इसमें कटी शिमला मिर्च और बेबी कॉर्न डालकर 2-3 मिनट तक पकाएं.
  4. 4
    इसके बाद इसमें चीज कद्दूकस कर डालें और आंच से उतार लें.
  5. 5
    अब मैदा की छोटी लोई बेलकर आधी काटकर समोसे का आकार दें.
  6. 6
    इसमें तैयार किए सॉस का मिश्रण भरकर पानी की मदद से सील करें.
  7. 7
    एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म होने के लिए रखें.
  8. 8
    जब तेल गरम हो जाए तो इसमें समोसे डालकर सुनहरा होने तक तलें.
  9. 9
    समोसों को किचन पेपर पर निकालें ताकि इनका अतिरिक्त तेल निकल जाए.
  10. 10
    गर्मागर्म समोसों को सॉस के साथ सर्व करें.
#corn creamy samosa recipe in hindi #indian recipes #indian kitchen #samosa recipe in hindi #corn samosa recipe in hindi #aloo samosa #pyaj ka samosa #how to make corn creamy samosa recipe in hindi
View Full Version