ऐसे बनाइए कॉर्न समोसा

ऐसे बनाइए कॉर्न समोसा

समोसे में आलू पुरानी बात हो गई है. आज हम आपको बनाना सिखाएंगे कॉर्न क्रीमी समोसा. इसे आप मानसून के इस सीजन में भी झटपट तैयार कर सकते हैं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 कप मैदा
  • 2 बड़ा चम्मच तेल
  • 1 बड़ा चम्मच मक्खन
  • 1 कप दूध, आधा कप बेबी कॉर्न कटे हुए, आधा कप, लाल शिमला मिर्च, पीली शिमला मिर्च
  • 1 चम्मच चीज, तलने के लिए तेल
  • स्वादानुसार नमक

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले मैदा और नमक डालकर पानी के साथ गूंद लें.
- एक कड़ाही में घी गर्म कर मैदा भूनें और इसमें दूध डालकर वाइट सॉस बनाएं.
- फिर इसमें कटी शिमला मिर्च और बेबी कॉर्न डालकर 2-3 मिनट तक पकाएं.
- इसके बाद इसमें चीज कद्दूकस कर डालें और आंच से उतार लें.
- अब मैदा की छोटी लोई बेलकर आधी काटकर समोसे का आकार दें.
- इसमें तैयार किए सॉस का मिश्रण भरकर पानी की मदद से सील करें.
- एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म होने के लिए रखें.
- जब तेल गरम हो जाए तो इसमें समोसे डालकर सुनहरा होने तक तलें.
- समोसों को किचन पेपर पर निकालें ताकि इनका अतिरिक्त तेल निकल जाए.
- गर्मागर्म समोसों को सॉस के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.9 (28 ratings)
3.9 avg from 28 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाइए कॉर्न समोसा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप मैदा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes