Full Version →

प्लेन भटूरे नहीं बल्कि अब बनाइए आलू भटूरे

स्‍नैक्‍स वेज,पार्टी

सिर्फ आलू के पराठे ही नहीं ब्लकि आलू भटूरे भी खाने में बहुत अच्छे लगते हैं. इसका स्वाद सभी को भाता है.

Servings
2 - 4
★ 3.3
Rating
6 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले उबले हुए आलुओं को छीलकर अच्छे से मैश कर लें.
  2. 2
    एक परात में मैदा लें. मैदे में आलू, दही, एक बड़ा चम्मच तेल, नमक और दूध डालकर अच्छे से मिक्स करें.  
  3. 3
    अब मैदे में धीरे-धीरे पानी डालते हुए इसे सॉफ्ट गूंद लें और ढककर सेट होने के लिए रख दें.
  4. 4
    तय समय के बाद मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गरम करने के लिए रखें.
  5. 5
    इसी बीच गूंदे हुए आटे की लोइयां तोड़कर इसे या तो गोलाकार में या ओवल शेप में बेल लें.
  6. 6
    तेल के गरम होते ही भटूरे डालकर तल लें.
  7. 7
    तैयार हैं आलू भटूरे. छोले और अचार के साथ सर्व करें.
  8. 8
    नोट:
  9. 9
    आप चाहें तो मैदा गूंदते समय इसमें स्वाद के लिए कसूरी मेथी भी डाल सकते हैं.  
#how to make crispy and fluffy aalu bhature recipe in hindi #chole bhature #chole masala #bhature #indian kitchen #indian recipe
View Full Version