प्लेन भटूरे नहीं बल्कि अब बनाइए आलू भटूरे
Back
स्‍नैक्‍स वेज,पार्टी

प्लेन भटूरे नहीं बल्कि अब बनाइए आलू भटूरे

सिर्फ आलू के पराठे ही नहीं ब्लकि आलू भटूरे भी खाने में बहुत अच्छे लगते हैं. इसका स्वाद सभी को भाता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • तीन कप मैदा, दो आलू (उबले हुए), एक चौथाई कप दही, एक छोटी कटोरी दूध, चुटकीभर नमक, तेल जरूरत के अनुसार, पानी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले उबले हुए आलुओं को छीलकर अच्छे से मैश कर लें.
- एक परात में मैदा लें. मैदे में आलू, दही, एक बड़ा चम्मच तेल, नमक और दूध डालकर अच्छे से मिक्स करें.  
- अब मैदे में धीरे-धीरे पानी डालते हुए इसे सॉफ्ट गूंद लें और ढककर सेट होने के लिए रख दें.
- तय समय के बाद मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गरम करने के लिए रखें.
- इसी बीच गूंदे हुए आटे की लोइयां तोड़कर इसे या तो गोलाकार में या ओवल शेप में बेल लें.
- तेल के गरम होते ही भटूरे डालकर तल लें.
- तैयार हैं आलू भटूरे. छोले और अचार के साथ सर्व करें.

नोट:

- आप चाहें तो मैदा गूंदते समय इसमें स्वाद के लिए कसूरी मेथी भी डाल सकते हैं.

 

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.3 (6 ratings)
3.3 avg from 6 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

प्लेन भटूरे नहीं बल्कि अब बनाइए आलू भटूरे एक लोकप्रिय वेज,पार्टी रेसिपी है, जिसे तीन कप मैदा, दो आलू (उबले हुए), एक चौथाई कप दही, एक छोटी कटोरी दूध, चुटकीभर नमक, तेल जरूरत के अनुसार, पानी जरूरत के अनुसार और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes