आपने आलू और पनीर की टिक्कियों का स्वाद तो खूब लिया है. अब जरा खीलों की टिक्कियों का भी जायका ले लें. इन्हें बनाना भी उतना ही आसान है जितना दूसरी टिक्कियों को बनाना होता.
Servings
2 - 4
★ 4
Rating
76 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
2 कप खील
2 आलू उबले और मैश किए हुए
1 बड़ा चम्मच हरी मिर्च, कटी हुई
1 बड़ा चम्मच धनियापत्ती, कटी हुई
स्वादानुसार नमक
1 प्याज बारीक कटा हुआ, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर, एक बड़ा चम्मच नींबू का रस
2 बड़ा चम्मच कॉर्नफ्लोर, एक कप ब्रेड क्रम्ब्स, तलने के लिए तेल
🍳 विधि
1
सबसे खील को साफ कर लें और 5 मिनट के लिए भिगो दें फिर इसका अतिरिक्त पानी निकाल दें.
2
अब एक बाउल में आलू, खील, नमक, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, धनिया, गरम मसाला पाउडर, नींबू का रस अच्छी तरह से मिला लें.
3
इस मिश्रण से बराबर मात्रा लेकर टिक्की बना लें.व्रत में खाएं आलू पनीर टिक्की
4
एक दूसरे बाउल में कॉर्नफ्लोर का गाढ़ा घोल पानी मिलाकर तैयार कर लें.
5
अब टिक्की को पहले कॉर्नफ्लोर में डिप करें फिर ब्रेड क्रम्ब्स से कोट कर लें.आलू मेथी स्वीट कॉर्न टिक्की
6
एक कड़ाही में तेल गर्म होने के लिए रखें. जब तेल गर्म हो जाए तो मध्यम आंच पर सुनहरा और क्रिस्प हो जाने तक तल टिक्कियों को तल लें.
7
टिक्की को पेपर पर निकाल लें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए.
8
गर्मागर्म टिक्कियों को हरी चटनी के साथ सर्व करें. बचे हुए राजमा मसाला की टिक्की
9
आप टिक्कियों में मौसम के अनुसार कद्दूकस गाजर और उबले हरे मटर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
#kheel tikki#khil tikki#how to make crispy kheel tikki recipe in hindi#aloo tikki#paneer tikki#maggi masala tikki#bread aloo tikki#oats noong dal tikki#sabudane ki tikki#rajma masala tikki#banana tikki#kela tikki#indian recipe#indian kitchen