Full Version →

ब्रेकफास्ट में बनाएं कर्ड डोसा

स्‍नैक्‍स वेज

कर्ड डोसा खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है. इसे प्लेन भी खाया जा सकता है और सांभर के साथ भी आप इसका स्वाद ले सकते हैं.

Servings
2 - 4
★ 4.5
Rating
10 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले एक बर्तन में पानी डालकर चावल, उड़द दाल और मेथी दाना अच्छी तरह से धो लें.
  2. 2
    एक दूसरे बर्तन मे पोहा भी धो लें.
  3. 3
    सभी चीजों को दही में डालकर 5-6 घंटों के लिए रख दें.
  4. 4
    अब ग्राइंडर जार में सभी चीजें, चीनी और नमक डालकर पेस्ट बनाकर 5-6 घंटों के लिए अलग रख दें.
  5. 5
    तय समय के बाद मीडियम आंच पर तवे में तेल डालकर गर्म करें.
  6. 6
    अब बैटर का एक चम्मच लेकर तवे पर फैलाएं और एक प्लेट से ढक दें.
  7. 7
    जब डोसा एक तरफ से सिक जाए तो इसे दूसरी तरफ से भी सेंक लें.
  8. 8
    इसी तरह से सारे डोसे तैयार कर लें.
  9. 9
    तैयार है कर्ड डोसा. नारियल चटनी और सांभर के साथ खाएं.
#curd dosa #easy curd dosa #tasty curd dosa #home made curd dosa #curd dosa bnae vidhi #curd dosa in hindi #how to make curd dosa in hindi #how to make curd dosa
View Full Version