ब्रेकफास्ट में बनाएं कर्ड डोसा

ब्रेकफास्ट में बनाएं कर्ड डोसा

कर्ड डोसा खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है. इसे प्लेन भी खाया जा सकता है और सांभर के साथ भी आप इसका स्वाद ले सकते हैं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 कप चावल
  • 1/2 कप पोहा
  • 2 टेबलस्पून उड़द दाल
  • 1 टीस्पून मेथी दाना
  • 1/2 कप दही
  • 1/2 टीस्पून चीनी, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले एक बर्तन में पानी डालकर चावल, उड़द दाल और मेथी दाना अच्छी तरह से धो लें.
- एक दूसरे बर्तन मे पोहा भी धो लें.
- सभी चीजों को दही में डालकर 5-6 घंटों के लिए रख दें.
- अब ग्राइंडर जार में सभी चीजें, चीनी और नमक डालकर पेस्ट बनाकर 5-6 घंटों के लिए अलग रख दें.
- तय समय के बाद मीडियम आंच पर तवे में तेल डालकर गर्म करें.
- अब बैटर का एक चम्मच लेकर तवे पर फैलाएं और एक प्लेट से ढक दें.
- जब डोसा एक तरफ से सिक जाए तो इसे दूसरी तरफ से भी सेंक लें.
- इसी तरह से सारे डोसे तैयार कर लें.
- तैयार है कर्ड डोसा. नारियल चटनी और सांभर के साथ खाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5 (10 ratings)
4.5 avg from 10 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ब्रेकफास्ट में बनाएं कर्ड डोसा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप चावल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes