Full Version →

ऐसे बनाइए खट्टा-मीठा दही भल्ला

स्‍नैक्‍स वेज,पार्टी

स्नैक्स में दही भल्ले का खट्टा-मीठा चटकारे वाला टेस्ट सभी को अच्छा लगता है. अगर अब तक आपने इस हर दिल पसंद डिश को बनाना नहीं सीखा तो अभी सीखिए और जरूर ट्राई कीजिए.

Servings
4
★ 4.3
Rating
408 ratings

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

🍳 विधि

  1. 1
    भल्ला बनाने का तरीका :
  2. 2
    सबसे पहले मूंग और उड़द की दाल को धोकर 4 घंटे के लिए पानी में भिगोएं.
  3. 3
    इसके बाद दाल को पानी से निकालकर पीस लें.
  4. 4
    अब दाल के पेस्ट को अच्छी तरह फेंट लें.
  5. 5
    जब दाल का पेस्ट फूल जाए तो इसमें जीरा और चिरौंजी डालकर मिलाएं.
  6. 6
    अब भल्ले तलने के लिए गैस पर कड़ाही में तेल गर्म करें.
  7. 7
    इसके बाद हथेली को पानी से गीला करके हाथ में दाल का थोड़ा मिश्रण लेकर लोई की तरह बना लें.
  8. 8
    फिर इसे तेल में डालकर हल्का ब्राउन होने तक मध्यम आंच पर फ्राई करके प्लेट में निकाल लें. इसी तरह पूरे मिश्रण से भल्ले बना लें.
  9. 9
    एक साथ 3 से 4 भल्ले फ्राई कर लें.
  10. 10
    भल्ले पर दही डालने के लिए बर्तन में दही और चीनी डालकर फेंट लें. इसे फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें.
  11. 11
    दही-भल्ले परोसने का तरीक :
  12. 12
    प्लेट में 2 भल्ले रखें इन्हें बीच से थोड़ा काट लें ताकि भल्ले दही को अच्छी तरह सोख लें.
  13. 13
    अब भल्ले के ऊपर मीठा दही, खट्टी-मीठी चटनी और हरी चटनी डालकर फैलाएं.
  14. 14
    फिर ऊपर से चाट मसाला और सेव नमकीन डालें. तैयार हैं स्वादिष्ट दही भल्ले. इन्हें अनार दाने और अदरक के लच्छों से गार्निश कर सर्व करें. इसी तरह बचे हुए दही भल्ले भी परोसें.
#dahi bhalla #dahi bhalla recipe in hindi #how to make dahi bhalla recipe in hindi #easy recipe of dahi bhalla #holi special snacks #indian kitchen #indian recipe
View Full Version