अक्सर आपने चावल के आटे का डोसा खाया होगा, लेकिन आज पकवानगली आपके लिए लाया है मिक्स दाल का डोसा. इसे बनाने के लिए कई सारी दालों का इस्तेमाल किया जाता है.
Servings
2 - 4
★ 4
Rating
9 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
1/4 कप उड़द दाल
1/4 कप हरी मूंग
1/4 कप चना दाल
1/4 कप अरहर दाल
1/2 इंच अदरक
1/2 टीस्पून जीरा
1 हरी मिर्च, नमक स्वादानुसार, तेल तरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
दाल डोसा बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में सभी दालों को रातभर भिगोकर रख दें.
2
अगले दिन ग्राइंडर जार में दाल, जीरा, अदरक, हरी मिर्च और नमक डालकर डोसे के लिए बैटर तैयार कर लें.
3
मीडियम आंच पर तवे में हल्का तेल लगाकर इसे चिकना कर लें.
4
तवे के गरम होते ही इसपर बैटर को गोलाकार में फैलाते हुए डालें.- डोसे के एक तरफ सिकने के दौरान इसके चारों तरफ थोड़ा-थोड़ा तेल डाल दें.
5
जब एक तरफ से डोसा सिक जाए तब तूसरी तरफ तेल डालकर सेंक लें.
6
इसी तरह से सारे डोसे सेंक लें.
7
तैयार है मिक्स दाल का डोसा. इसे नारियल की चटनी के साथ सर्व करें.
#moong dal dosa#moong dal dosa recipe#mixed dal dosa#dosa recipe#dosa#mix dal dosa#dal dosa recipe#dal dosa#how to make dosa#dal dosa hindi#mix dal dosa recipe#healthy dosa#teen dal dosa#green gram dal dosa#mixed dal dosa recipe#how to make