नाश्ते के लिए परफेक्ट है मिक्स दाल डोसा
Back
स्‍नैक्‍स वेज,ब्रेकफास्‍ट

नाश्ते के लिए परफेक्ट है मिक्स दाल डोसा

अक्सर आपने चावल के आटे का डोसा खाया होगा, लेकिन आज पकवानगली आपके लिए लाया है मिक्स दाल का डोसा. इसे बनाने के लिए कई सारी दालों का इस्तेमाल किया जाता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1/4 कप उड़द दाल
  • 1/4 कप हरी मूंग
  • 1/4 कप चना दाल
  • 1/4 कप अरहर दाल
  • 1/2 इंच अदरक
  • 1/2 टीस्पून जीरा
  • 1 हरी मिर्च, नमक स्वादानुसार, तेल तरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- दाल डोसा बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में सभी दालों को रातभर भिगोकर रख दें.
- अगले दिन ग्राइंडर जार में दाल, जीरा, अदरक, हरी मिर्च और नमक डालकर डोसे के लिए बैटर तैयार कर लें.
- मीडियम आंच पर तवे में हल्का तेल लगाकर इसे चिकना कर लें.
- तवे के गरम होते ही इसपर बैटर को गोलाकार में फैलाते हुए डालें.
- डोसे के एक तरफ सिकने के दौरान इसके चारों तरफ थोड़ा-थोड़ा तेल डाल दें.
- जब एक तरफ से डोसा सिक जाए तब तूसरी तरफ तेल डालकर सेंक लें.
- इसी तरह से सारे डोसे सेंक लें.
- तैयार है मिक्स दाल का डोसा. इसे नारियल की चटनी के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (9 ratings)
4 avg from 9 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

नाश्ते के लिए परफेक्ट है मिक्स दाल डोसा एक लोकप्रिय वेज,ब्रेकफास्‍ट रेसिपी है, जिसे 1/4 कप उड़द दाल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes