दाल पकवान सिंधियों की फेमस डिशेस में एक है. इसे ज्यादातर मेहमानों को नाश्ते में सर्व किया जाता है. दाल और पकवान का कॉम्बिनेशन खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है.
Servings
2 - 4
★ 5
Rating
2 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
दाल के लिए
1 कप चने की दाल
1 टमाटर (कटे हुए)
1 प्याज (कटी हुई)
1 टीस्पून जीरा
1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर
1 टीस्पून धनिया पाउडर
1 टीस्पून गरम मसाला
1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1 टीस्पून चाट मसाला
1 टीस्पून इमली का पानी
1 टीस्पून नींबू का रस, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार, पकवान के लिए
2 कप मैदा
1 टीस्पून अजवायन
1/2 कप रिफाइंड तेल, नमक स्वादानुसार, गुनगुना पानी जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
दाल बनाने के लिए
2
सबसे पहले मीडियम आंच पर प्रेशर कूकर में पानी, हल्दी पाउडर और नमक डालकर दाल को 4-6 सीटी आने तक उबलने के लिए रख दें.
3
इस बीच मीडियम आंच पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें.
4
इसमें राई डालकर तड़काएं.
5
अब टमाटर डालकर इनके नरम होने तक पकाएं.
6
धनिया पाउडर और गरम मसाला मिलाकर मसाले को 1 मिनट तक पकाएं.
7
फिर कूकर की सीटी खोलकर दाल को मसाले में डालकर 2 मिनट तक पकाकर गैस बंद कर दें.
8
पकवान बनाने के लिए
9
सबसे पहले एक बर्तन में पकवान की सभी सामग्री डाल दें.
10
इसमें थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंद लें.
11
आटे को 30 मिनट के लिए अलग रख दें.
12
इस बीच मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें.
13
तय समय के बाद आटे की लोइयां तोड़ लें.
14
एक लोई को सूखे मैदे में मिलाकर रोटी जितना बेल लें.
15
फिर कांटे वाली चम्मच से रोटी को गोद लें. ताकि तेल में तलते समय पकवान फूले ना.
16
अब रोटी को तेल में डालकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तल लें.
17
इसी तरह से सारे पकवान तल लें.
18
तले हुए पकवानों को प्लेट में रखते जाएं.
19
अब दाल को एक कटोरी में निकालकर ऊपर से प्याज, इमली का पानी, नींबू का रस , लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला डाल दें.
20
तैयार हैं दाल पकवान. गरमागरम सर्व करें.
#dal pakwan#easy dal pakwan#tasty dal pakwan#home made dal pakwan#dal pakwan bnae vidhi#dal pakwan in hindi#how to make dal pakwan in hindi#how to make dal pakwan