सुबह के नाश्ते में इडली खाना परफेक्ट माना जाता है क्योंकि यह स्वाद और सेहत दोनों में भरपूर होती है. वैसे तो आपने कई तरह की इडलियों का स्वाद लिया होगा, लेकिन आज बनाकर खाएं धनिया इडली.
Servings
2 - 4
★ 4.7
Rating
3 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
1 किलो इडली बैटर
1 कप हरा धनिया
2 सूखी लाल मिर्च
1 प्याज कटी हुई
1 टीस्पून राई
1 टीस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
1 टेबलस्पून नारियल कद्दूकस किया हुआ, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले मीडियम आंच पर एक पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें.
2
इसमें लाल मिर्च, प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें.
3
अब हरा धनिया, नारियल और नमक डालकर हल्का भूनकर गैस बंद कर मिश्रण को ठंडा करने के लिए रख दें.
4
मिश्रण के ठंडा होने पर इसे ग्राइंडर जार में डालकर पेस्ट बना लें.
5
तैयार पेस्ट को इडली बैटर के साथ मिक्स कर आधे घंटे के लिए अलग रख दें. (बैटर ज्यादा गाढ़ा लगे तो जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी मिला सकते हैं).
6
अब इडली के सांचे पर तेल लगाएं.
7
तय समय के बाद बैटर में ईनो मिलाकर एक चम्मच की मदद से बैटर सांचे में डालें.
8
अब प्रेशर कूकर में पानी डालकर तेज आंच पर रख दें.
9
इसमें सांचा रखकर 8-10 मिनट तक ढक्कन बंद कर बिना सीटी के पकाएं.
10
दूसरी तरफ मीडियम आंच पर पैन में तेल गर्म करें
11
इसमें राई डालकर तड़काएं.
12
अब कूकर खोलकर इडली का सांचा निकाल लें.
13
सभी इडलियों को प्लेट पर निकालकर इन पर राई वाला तड़का डालें.
14
तैयार है धनिया इडली. नारियल की चटनी के साथ सर्व करें.
#dhaniya idli#easy dhaniya idli#tasty dhaniya idli#home made dhaniya idli#dhaniya idli bnae vidhi#dhaniya idli in hindi#how to make dhaniya idli in hindi#how to make dhaniya idli