ब्रेकफास्ट में बनाएं धनिया इडली

ब्रेकफास्ट में बनाएं धनिया इडली

सुबह के नाश्ते में इडली खाना परफेक्ट माना जाता है क्योंकि यह स्वाद और सेहत दोनों में भरपूर होती है. वैसे तो आपने कई तरह की इडलियों का स्वाद लिया होगा, लेकिन आज बनाकर खाएं धनिया इडली.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 किलो इडली बैटर
  • 1 कप हरा धनिया
  • 2 सूखी लाल मिर्च
  • 1 प्याज कटी हुई
  • 1 टीस्पून राई
  • 1 टीस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 1 टेबलस्पून नारियल कद्दूकस किया हुआ, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- सबसे पहले मीडियम आंच पर एक पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें.
- इसमें लाल मिर्च, प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें.
- अब हरा धनिया, नारियल और नमक डालकर हल्का भूनकर गैस बंद कर मिश्रण को ठंडा करने के लिए रख दें.
- मिश्रण के ठंडा होने पर इसे ग्राइंडर जार में डालकर पेस्ट बना लें.
- तैयार पेस्ट को इडली बैटर के साथ मिक्स कर आधे घंटे के लिए अलग रख दें. (बैटर ज्यादा गाढ़ा लगे तो जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी मिला सकते हैं).
- अब इडली के सांचे पर तेल लगाएं.
- तय समय के बाद बैटर में ईनो मिलाकर एक चम्मच की मदद से बैटर सांचे में डालें.
- अब प्रेशर कूकर में पानी डालकर तेज आंच पर रख दें.
- इसमें सांचा रखकर 8-10 मिनट तक ढक्कन बंद कर बिना सीटी के पकाएं.
- दूसरी तरफ मीडियम आंच पर पैन में तेल गर्म करें
- इसमें राई डालकर तड़काएं.
- अब कूकर खोलकर इडली का सांचा निकाल लें.
- सभी इडलियों को प्लेट पर निकालकर इन पर राई वाला तड़का डालें.
- तैयार है धनिया इडली. नारियल की चटनी के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.7 (3 ratings)
4.7 avg from 3 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ब्रेकफास्ट में बनाएं धनिया इडली एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 किलो इडली बैटर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes