Full Version →

चावल और उड़द दाल से इडली नहीं, ढोकला सैंडविच बनाइए

स्‍नैक्‍स वेज,ब्रेकफास्‍ट

गुजराती ढोकला तो आपने बहुत बार खाया होगा पर क्या कभी सोचा है कि आप इससे सैंडविच भी तैयार कर सकते हैं. पकवानगली में जानें ढोकला सैंडविच बनाने का तरीका.

Servings
2 - 4
★ 2.5
Rating
2 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    ढोकला सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले एक बॉउल में चावल और उड़द दाल को आठ से नौ घंटे तक भिगोकर रख दें.
  2. 2
    तय समय के बाद चावल और दाल को बारीक पीस लें और फर्मेंट करने के लिए चार से पांच घंटे तक रख दें.
  3. 3
    (ऐसे बनेंगे ढोकले सॅाफ्ट)
  4. 4
    मीडियम आंच में एक बर्तन में तेल गरम कर प्याज और हरी मिर्च-अदरक का पेस्ट डालकर भूनें.
  5. 5
    प्याज के भुनते ही मटर, नमक, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, चीनी और धनिया पत्ती मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें और आंच बंद कर दें. (माइक्रोवेव में ढोकला बनाने का तरीका)
  6. 6
    बैटर को अब दो कटोरियों में अलग-अलग कर लें.
  7. 7
    पहली कटोरी में हल्दी, तेल और ईनो डालकर अच्छे से मिक्स करें.
  8. 8
    (बिना मशीन के बनाएं बेसन के सेव)
  9. 9
    अब मीडियम आंच में एक स्टीमर वाली कड़ाही में पानी डालकर गरम कर लें.
  10. 10
    पानी के गरम होते ही स्टीमर प्लेट को चिकना कर हल्दी वाला बैटर डालें और कड़ाही को ढककर तीन से चार मिनट तक पकाएं.
  11. 11
    (कड़ाही में बनाएं हांडवो)
  12. 12
    तय समय के बाद पहले बेस पर मटर का मिश्रण रखें और दोबारा दो से तीन मिनट तक ढककर पकाएं.
  13. 13
    तीन मिनट बाद सफेद वाले बैटर में भी तेल और ईनो मिलाकर सैंडविच की आखिरी परत के तौर पर मटर के ऊपर डालें.
  14. 14
    (उड़द दाल की चंदिया)
  15. 15
    काली मिर्च पाउडर छिड़के और फिर से दो से तीन मिनट तक फिर से ढककर पकाएं और आंच बंद कर दें.
  16. 16
    दूसरी ओर एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें. (बिना ओवन के बनाएं आलू पैटीज)
  17. 17
    तेल के गरम होते ही सूखी लाल मिर्च, तिल, राई और जीरा डालकर छौंका तैयार कर लें.
  18. 18
    छौंक तैयार होते ही ढोकले पर डाल दें.
  19. 19
    (सूजी की मीठी पूरी)
  20. 20
    ढोकला सैंडविच तैयार है. आप इसे मनचाहे आकार में काटकर सर्व करें.
#dhokla #sandwich #indian kitchen #indian recipe #how to make soft dhokla #how to make dhokla sandwich recipe in hindi #rava dhokla #bina sooji aur besan ka dhokla #sama ke chawal ka dhokla #rava poha dhokla #khatta dhokla #muffins mould cup dhokla #besan
View Full Version