Full Version →

चाय के साथ मजा लें एग मायो सैंडविच का

स्‍नैक्‍स नॉन-वेज

अगर ब्रेकफास्ट में या फिर शाम की चाय के साथ कुछ हेल्दी और बढ़िया ऑप्शन चाहते हैं तो एग मयो सैंडविच बेस्ट डिश हो सकती है...

Servings
2 - 4
★ 4.1
Rating
80 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    एक पैन में तेल गर्म कर इसमें मक्खन डालकर थोड़ा पिघला लें. 
  2. 2
    अब इसमें कटी हुई लहसुन और कटी हुई मिर्च डालकर फ्राई करें. गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें. फिर इसमें प्याज डालकर भूनें.
  3. 3
    जब प्याज ब्राउन हो जाए तो टमाटर डालकर धीमीं आंच पर भूनें.
  4. 4
    जैसे ही टमाटर थोड़े भुन जाएं इसमें अंडा का सफेद भाग को कुछ हिस्सों में डालें. इसमें आप चाहें तो अंडे का पीला भाग चॉप करके डाल सकते हैं.
  5. 5
    इसमें काली मिर्च और अमचूर डालकर मिलाएं.
  6. 6
    अब इस मिश्रण को आंच से उतारकर रखें और इसमें टोमैटो कैचअप और मायोनीज चीज डालकर चलाएं.
  7. 7
    सैंडविच बनाने के लिए ग्रिल पैन को गर्म करें.
  8. 8
    अब एक ब्रेड पर अंडे की इस फिलिंग को रखें और ऊपर से दूसरी ब्रेड से ढककर इस पर मक्खन लगा दें.
  9. 9
    सैंडविच को ग्रिल पैन में दोनों तरफ से सेकें.
  10. 10
    जब सैंडविच दोनों तरफ से अच्छी तरह सिक जाए, तो इसे प्लेट में निकालकर चटनी या सॉस के साथ सर्व करें.
#egg mayo sandwich #how to make egg mayo sandwich recipe in hindi #banana sandwich #kele ka sandwich #banana honey sandwich recipe in hindi #easy banana sandwich recipe #banana sandwich ideas #peanut butter banana sandwich healthy #banana sandwich with may
View Full Version