Full Version →

ये है फलाफल बर्गर बनाने का तरीका

स्‍नैक्‍स वेज

अगर आप बर्गर खाने के शौकीन हैं पर केवल इस बात से रह जाते हैं कि आप आलू नहीं खाते हैं, तो उदास होने की कोई बात नहीं है. अब आप घर पर ही काबुली चने के बर्गर भी बना सकते हैं. यह सेहत के लिए भी काफी अच्छा होता है.

Servings
1 - 2
★ 3
Rating
1 rating

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले मिक्सर में प्याज, काबुली चने और लहसुन डालकर अच्छे से पीस लें.
  2. 2
    अब इसे एक बाउल में निकाल लें.
  3. 3
    फिर इसमें नमक, जीरा पाउडर और बेकिंग सोडा डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
  4. 4
    अब इसे एक टिक्की का आकार दें.
  5. 5
    मीडियम आंच पर एक कड़ाही में तेल गर्म करें.
  6. 6
    तेल गर्म होने के बाद इसमें टिक्कियां तलकर इसे एक प्लेट में निकालकर रख लें.
  7. 7
    साथ ही इसी गर्म तेल में पार्सले के पत्तों को भी फ्राई कर लें.
  8. 8
    अब मीडियम आंच में एक तवा गरम करने के लिए रखें.
  9. 9
    तवे के गरम होते ही बर्गर बन को बीच में से काटकर दो हिस्से कर तवे पर सेंक लें.
  10. 10
    एक छोटे बाउल में दही और धनिये- पुदीने की चटनी डालकर अच्छे से मिक्स कर सॉस तैयार कर लें.
  11. 11
    अब बर्गर के एक हिस्से पर सॉस लगाएं.
  12. 12
    फिर इसके ऊपर लेटस के पत्ते, टमाटर के स्लाइस, टिक्की रखकर ऊपर से तले हुए पार्सले के पत्तों रखकर दूसरे हिस्से से कवर कर सर्व करें.
#how to make falafel burger recipe in hindi #indian kitchen #indian recipe #kabuli chana burger #burger #special snacks
View Full Version