फ्रेंच पोटैटो ऑमलेट
आलू और अंडे का यह मिला-जुला स्वाद आपको जरूर पसंद आएगा. नाम है फ्रेंच पोटैटो ऑमलेट. जानते हैं कैसे बनाया जाए इसे...
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
- 3 अंडे, मध्यम आकार का एक आलू, छिला और चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ
- 2 चम्मच बटर (मक्खन), एक चम्मच धनिया, बारीक कटा, नमक स्वादानुसार, काली मिर्च पाउडर, स्वादानुसार
🍳 विधि
-
1
गैस पर मध्यम आंच पर एक पैन में मक्खन गरम करें और इसमें आलू हल्का ब्राउन (सुनहरा भूरा) होने तक फ्राई करें.
-
2
जब तक आलू फ्राई हों तब तक एक बड़े कटोरे में अंडे फोड़ लें और इसमें धनिया, नमक और काली मिर्च मिला कर अच्छी तरह फेंट लें.
-
3
आंच धीमा कर दें और पैन में आलू के टुकड़ों पर अंडे का मिश्रण डाल दें.
-
4
जब अंडा पूरी तरह आलू पर सेट हो जाए तब ऑमलेट को फोल्ड कर दें या पलट कर 15 सेकेंड के बाद गैस बंद कर दें.
-
5
ऑमलेट को निकाल कर प्लेट पर रखें और धनिया से गार्निश कर चटनी के साथ सर्व करें.
#omelette
#frecnh omelette
#french potato omelette
#indian kitchen
#french style omelette
#easy recipes
#how to make frech potato omelette recipe in hindi