फ्रेंच पोटैटो ऑमलेट

फ्रेंच पोटैटो ऑमलेट

आलू और अंडे का यह मिला-जुला स्वाद आपको जरूर पसंद आएगा. नाम है फ्रेंच पोटैटो ऑमलेट. जानते हैं कैसे बनाया जाए इसे...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 3 अंडे, मध्यम आकार का एक आलू, छि‍ला और चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ
  • 2 चम्मच बटर (मक्खन), एक चम्मच धनिया, बारीक कटा, नमक स्वादानुसार, काली मिर्च पाउडर, स्‍वादानुसार

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 1 - 2
- गैस पर मध्यम आंच पर एक पैन में मक्खन गरम करें और इसमें आलू हल्‍का ब्राउन (सुनहरा भूरा) होने तक फ्राई करें.
- जब तक आलू फ्राई हों तब तक एक बड़े कटोरे में अंडे फोड़ लें और इसमें धनिया, नमक और काली मिर्च मिला कर अच्छी तरह फेंट लें.
- आंच धीमा कर दें और पैन में आलू के टुकड़ों पर अंडे का मिश्रण डाल दें.
- जब अंडा पूरी तरह आलू पर सेट हो जाए तब ऑमलेट को फोल्‍ड कर दें या पलट कर 15 सेकेंड के बाद गैस बंद कर दें.
- ऑमलेट को निकाल कर प्‍लेट पर रखें और धनिया से गार्निश कर चटनी के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.9 (137 ratings)
3.9 avg from 137 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

फ्रेंच पोटैटो ऑमलेट एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे 3 अंडे, मध्यम आकार का एक आलू, छि‍ला और चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह कॉन्टिनेंटल खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes