गाठिया
बेसन से बना गठिया गुजराती स्नैक है. इसे होली के त्योहार पर खासतौर से बनाया जाता है. आप भी ट्राई करें इसकी झटपट रेसिपी...
आवश्यक सामग्री
For 4 - 6
- आधा किलो बेसन, एक चम्मच अजवायन, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच बेकिंग सोडा
- 100 ग्राम तेल, स्वादानुसार नमक
- 2 कप तेल, तलने के लिए
🍳 विधि
-
1
बेसन को छान लें. इसमें सोडा, अजवायन, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिक्स करें.
-
2
अब बेसन में थोड़ा तेल डालकर दोनों हाथों से रगड़कर मिक्स करें.
-
3
इसके बाद बेसन में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गूंद लें. बेसन न ज्यादा सख्त, न ज्यादा नर्म हो.
-
4
फिर हाथों में तेल लगाकर गुंदे हुए बेसन पर लगाएं और कुछ देर के लिए ढककर रख दें.
-
5
अब गाठिया तलने के लिए गैस पर कड़ाही में तेल गर्म करें.
-
6
बेसन को दो हिस्सो में बांटकर लंबा कर लें. अब इसे नमकीन बनाने वाली मशीन में डालकर बड़े छेद वाला सांचा इस्तेमाल करें.
-
7
गैस की आंच को मध्यम करें और मशीन को दबाते हुए तेल में गाठिया के लच्छे डालकर तलें.
-
8
गाठिया को सुनहरा होने तक फ्राई करें.
-
9
अब प्लेट में टिश्यू पेपर लगाएं और इसमें तले हुए गाठिया निकाल लें.
-
10
इसी तरह बचे हुए बेसन से बाकी के गाठिया बनाएं और फ्राई करने के बाद लच्छे छोटे टुकड़ों में तोड़ लें.
-
11
तैयार हैं गाठिया इन्हें ठंडा करके एयरटाइट डिब्बे में रखें और जब चाहें चाय के साथ या स्नैक्स में सर्व करें.
#gathiya
#holi special recipe
#gathiya recipe in hindi
#how to make gathiya
#easy recipe of gathiya
#gujrati snacks