गाठिया
Back
स्‍नैक्‍स वेज,पार्टी

गाठिया

बेसन से बना गठिया गुजराती स्‍नैक है. इसे होली के त्‍योहार पर खासतौर से बनाया जाता है. आप भी ट्राई करें इसकी झटपट रेसिपी...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • आधा किलो बेसन, एक चम्‍मच अजवायन, आधा चम्‍मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्‍मच बेकिंग सोडा
  • 100 ग्राम तेल, स्‍वादानुसार नमक
  • 2 कप तेल, तलने के लिए

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 4 - 6
- बेसन को छान लें. इसमें सोडा, अजवायन, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिक्स करें.
- अब बेसन में थोड़ा तेल डालकर दोनों हाथों से रगड़कर मिक्स करें.
- इसके बाद बेसन में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गूंद लें. बेसन न ज्यादा सख्त, न ज्यादा नर्म हो.
- फिर हाथों में तेल लगाकर गुंदे हुए बेसन पर लगाएं और कुछ देर के लिए ढककर रख दें.
- अब गाठिया तलने के लिए गैस पर कड़ाही में तेल गर्म करें.
- बेसन को दो हिस्सो में बांटकर लंबा कर लें. अब इसे नमकीन बनाने वाली मशीन में डालकर बड़े छेद वाला सांचा इस्तेमाल करें.
- गैस की आंच को मध्यम करें और मशीन को दबाते हुए तेल में गाठिया के लच्छे डालकर तलें.
- गाठिया को सुनहरा होने तक फ्राई करें.
- अब प्लेट में टिश्यू पेपर लगाएं और इसमें तले हुए गाठिया निकाल लें.
- इसी तरह बचे हुए बेसन से बाकी के गाठिया बनाएं और फ्राई करने के बाद लच्छे छोटे टुकड़ों में तोड़ लें.
- तैयार हैं गाठिया इन्हें ठंडा करके एयरटाइट डिब्बे में रखें और जब चाहें चाय के साथ या स्नैक्स में सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (120 ratings)
4.2 avg from 120 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

गाठिया एक लोकप्रिय वेज,पार्टी रेसिपी है, जिसे आधा किलो बेसन, एक चम्‍मच अजवायन, आधा चम्‍मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्‍मच बेकिंग सोडा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes