Full Version →

गोभी मंचूरियन रेसिपी: बच्चे-बड़े सभी को आएगी पसंद

स्‍नैक्‍स वेज,पार्टी

गोभी मंचूरियन भी आम मंचूरियन के जैसे ही बनती है. अगर इसका असली स्वाद चखना चाहते हैं तो इस विधि से बनाइए.

Servings
2 - 4
★ 4
Rating
10 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले मीडियम आंच पर एक बर्तन में पानी उबलने के लिए रखें.
  2. 2
    जब पानी में उबाल आ जाए तो इसमें गोभी के टुकड़े डालकर 3 से 4 मिनट तक उबाल लें.
  3. 3
    आंच बंद करके गोभी को पानी से छान लें और ठंडा होने के लिए रख दें.
  4. 4
    अब एक बड़े बाउल या बर्तन में मैदा , कॉर्न फ्लोर, अदरक-लहसुन पेस्ट, और नमक डालकर अच्छे से मिला लें.
  5. 5
    इसके बाद इसमें जरूरत अनुसार पानी डालकर घोल तैयार कर लें. (इसका घोल भी पकौड़े के घोल जैसा ही बनेगा, न ज्यादा गाढ़ा और न ही ज्यादा पतला.)
  6. 6
    घोल को अच्छे से फेंटने के बाद इसमें गोभी डालकर मिला लें.
  7. 7
    अब मीडियम आंच पर एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें.
  8. 8
    जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें एक साथ गोभी के 6 से 8 टुकड़े डालकर सुनहरा होने तक फ्राई करें.
  9. 9
    जब ये सुनहरा हो जाएं तो छानकर एक प्लेट पर निकाल लें.
  10. 10
    इसी तरह बाकी गोभी के टुकड़ों को भी फ्राई कर लें.
  11. 11
    इसके बाद उसी कड़ाही में 2 बड़े चम्मच तेल छोड़कर बाकी बचा तेल निकाल लें.
  12. 12
    एक पैन में 2 बड़े चम्मच तेल डालकर गर्म होने के लिए रखें.
  13. 13
    तेल में अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च, शिमला मिर्च , और प्याज डालकर 3 से 4 मिनट तक चलाते हुए भून लें.
  14. 14
    अब सोया सॉस, टोमैटो केचप , चिली सॉस और नमक डालें इसे लगातार चलाते हुए एक मिनट तक फ्राई करें.
  15. 15
    फ्राई करने के बाद इसमें गोभी डालकर 2 से 3 मिनट तक चलाते हुए या टॉस करते हुए मिला लें.
  16. 16
    तैयार है गोभी मंचूरियन आंच बंद करें और एक प्लेट में निकाल लें.
  17. 17
    गर्मागरम गोभी मंचूरियन को केचप या चिली सॉस के साथ खुद भी खाएं और दूसरों को भी खिलाएं.
#gobi manchurian recipe #gobi manchurian in hindi #how to make gobi manchurian recipe #gobi manchurian recipe video #gobi manchurian gravy #गोभी मंचूरियन रेसिपी हिंदी में #gobhi manchurian hindi recipe #gobi manchurian recipe #gobi manchurian recipe in hi
View Full Version