ब्रेकफास्ट के लिए बढ़िया डिश हो सकती है बेबीकॉर्न स्पाइसी
शाम को चाय के साथ या छुट्टी के दिन नाश्ते में कुरकुरे और स्पाइसी बेबी कार्न बनाइए. ये लाजवाब कुरकुरे और स्पाइसी बेबी कार्न सबको पसंद आएंगे.
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- 500 ग्राम बेबीकॉर्न
- 2 चम्मच कॉर्न फ्लोर
- 2 चम्मच मैदा
- 2 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, नमक स्वादानुसार
- 4 छोटे चम्मच चिली सॉस
- 3 छोटे चम्मच टोमैटो सॉस
- 1 छोटा चम्मच वाइट विनेगर
- 1 छोटा चम्मच सोया सॉस
- 1 प्याज ( मोटे कटे हुए )
- 1 शिमला मिर्च (मोटे टुकड़ों में कटे हुए )
- 2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- 1 कप तेल
- 1/2 छोटा चम्मच अजीनोमोटो
- 1 चम्मच वाइट पेपर पाउडर, 1/2 कप पानी
🍳 विधि
-
1
बेबीकॉर्न स्पाइसी बनाने के लिए सबसे पहले 1 से 2 इंच के टुकड़े काट लें.
-
2
अब एक कटोरे में नमक, मैदा, कॉर्नप्लोर और पानी डालकर एक पतला घोल बना लें.
-
3
मीडियम आंच पर कड़ाही में तेल गर्म करें.
-
4
तेल के गर्म होते ही बेबीकॉर्न के टुकड़ों को मैदे के मिश्रण में डालकर हल्का सुनहरा होने तक तल लें.
-
5
जब सभी टुकड़े फ्राई हो जाए तो एक प्लेट में अलग रख दें और कड़ाही का सारा तेल निकाल लें.
-
6
अब 3 चम्मच तेल डालकर गर्म करें.
-
7
तेल के गर्म होते ही अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें.
-
8
अब प्याज, मिर्च और शिमला मिर्च डालकर पकाएं.
-
9
जब सब्जी या पक जाए तो फ्राई बेबीकॉर्न, चिली सॉस, टमाटर सॉस, वाइट विनेगर, सोया सॉस, अजीनोमोटो, वाइट पेपर पाउडर और नमक डालकर 5 मिनट भूनें.
-
10
तय समय बाद आंच बंद कर दें.
-
11
तैयार है बेबीकॉर्न स्पाइसी. मनपसंद सॉस डालकर खाएं.
#how to make baby corn spicy recipe in hindi
#baby corn spicy kese banate hain