ब्रेकफास्ट के लिए बढ़िया डिश हो सकती है बेबीकॉर्न स्पाइसी

ब्रेकफास्ट के लिए बढ़िया डिश हो सकती है बेबीकॉर्न स्पाइसी

शाम को चाय के साथ या छुट्टी के दिन नाश्ते में कुरकुरे और स्पाइसी बेबी कार्न बनाइए. ये लाजवाब कुरकुरे और स्पाइसी बेबी कार्न सबको पसंद आएंगे.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 500 ग्राम बेबीकॉर्न
  • 2 चम्मच कॉर्न फ्लोर
  • 2 चम्मच मैदा
  • 2 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, नमक स्वादानुसार
  • 4 छोटे चम्मच चिली सॉस
  • 3 छोटे चम्मच टोमैटो सॉस
  • 1 छोटा चम्मच वाइट विनेगर
  • 1 छोटा चम्मच सोया सॉस
  • 1 प्याज ( मोटे कटे हुए )
  • 1 शिमला मिर्च (मोटे टुकड़ों में कटे हुए )
  • 2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 1 कप तेल
  • 1/2 छोटा चम्मच अजीनोमोटो
  • 1 चम्मच वाइट पेपर पाउडर,  1/2 कप पानी

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- बेबीकॉर्न स्पाइसी बनाने के लिए सबसे पहले 1 से 2 इंच के टुकड़े काट लें.
- अब एक कटोरे में नमक, मैदा, कॉर्नप्लोर और पानी डालकर एक पतला घोल बना लें.
- मीडियम आंच पर कड़ाही में तेल गर्म करें.
- तेल के गर्म होते ही बेबीकॉर्न के टुकड़ों को मैदे के मिश्रण में डालकर हल्का सुनहरा होने तक तल लें.
- जब सभी टुकड़े फ्राई हो जाए तो एक प्लेट में अलग रख दें और कड़ाही का सारा तेल निकाल लें.
- अब 3 चम्मच तेल डालकर गर्म करें.
- तेल के गर्म होते ही अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें.
- अब प्याज, मिर्च और शिमला मिर्च डालकर पकाएं.
- जब सब्जी या पक जाए तो फ्राई बेबीकॉर्न, चिली सॉस, टमाटर सॉस, वाइट विनेगर, सोया सॉस, अजीनोमोटो, वाइट पेपर पाउडर और नमक डालकर 5 मिनट भूनें.
- तय समय बाद आंच बंद कर दें.
- तैयार है बेबीकॉर्न स्पाइसी. मनपसंद सॉस डालकर खाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
5 (1 ratings)
5 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ब्रेकफास्ट के लिए बढ़िया डिश हो सकती है बेबीकॉर्न स्पाइसी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 500 ग्राम बेबीकॉर्न और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes