Full Version →

मिनटों में ऐसे बनाएं गुजराती खांडवी

स्‍नैक्‍स वेज

यूं तो गुजरात की फेमस डिशेस में एक खांडवी को बनाना काफी मुश्किल होता है, लेकिन आज माइक्रोवेव में हम इसे मिनटों में बनाकर तैयार करेंगे.

Servings
1 - 2
★ 3.3
Rating
4 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले एक बर्तन में दही, बेसन, अदरक का पेस्ट, हरी मिर्च पेस्ट, हल्दी पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह से फेंट लें.
  2. 2
    माइक्रोवेव को प्रीहीट करने के लिए रख दें.
  3. 3
    अब बेसन के घोल को माइक्रोवेव सेफ बाउल में डालकर इसे लगभग 5 मिनट के लिए माइक्रोवेव करने के लिए रख दें. ध्यान रहे बीच-बीच में एक बार चला लें.
  4. 4
    तय समय के बाद बाउल को माइक्रोवेव से निकाल लें.- एक थाली या किचन स्लिप को चिकना कर लें और मिश्रण इसपर फैला दें.
  5. 5
    5 मिनट बाद मिश्रण ठंडा होकर जम जाएगा. जमी हुई परत को चाकू से चौड़ी पट्टियों में काट लें.
  6. 6
    पट्टियों को गोल फोल्ड करके रोल तैयार कर लें.
  7. 7
    अब दोबारा माइक्रोवेव सेफ बाउल में तेल, राई, हींग और करी पत्ता डालकर 2 मिनट माइक्रोवेव कर लें.
  8. 8
    तड़के को खांडवी पर डाल दें.
  9. 9
    तैयार है गुजराती खांडवी. नारियल पाउडर और हरे धनिये  से गार्निश कर सर्व करें.
#gujrati khandvi #easy gujrati khandvi #tasty gujrati khandvi #home made gujrati khandvi #gujrati khandvi bnae vidhi #gujrati khandvi in microwave in hindi #how to make gujrati khandvi in microwave in hindi #how to make gujrati khandvi in microwave
View Full Version