Full Version →

गुड़ खुरमा

स्‍नैक्‍स वेज

खुरमा मध्य भारत में काफी पसंद किया जाता है. तीज के खास मौके पर यह हर घर में गुझिया के साथ बनते हैं. इसमें गुड़ की मिठास और करारापन होता है जो इसे और भी खास बनाता है...

Servings
4 - 6
★ 4.3
Rating
104 ratings

आवश्यक सामग्री

For 4 - 6

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले गुड़ में थोड़ा सा पानी मिलाकर उबाल लें जिससे यह पिघल जाए. जब यह पिघलने लगे तो इसमें घी डाल दें.
  2. 2
    गुड़ के घोल को ठंडा कर छान लें.
  3. 3
    अब इसमें आटा और बाकी की सामग्री डालकर आटा गूंद लें. और इसे ढककर 20 मिनट के लिए रख दें.
  4. 4
    इसके बाद आटे में घी लगाकर बड़ी और मोटी पूरियां बेलें. फिर चाकू से खड़ा व तिरछा खुरमा काट लें.
  5. 5
    अब एक कड़ाही में घी डालकर गर्म करें. जैसे ही घी गर्म हो जाए तो इसमें खुरमा डालकर सुनहरा व कुरकुरा होने तक तलें.
  6. 6
    इन खुरमे को आप 10 दिन तक स्टोर भी कर सकते हैं.
#gur khurma #jaggery khurma #til peetha #atta gur ki burfi #indian recipes #indian kitchen #how to make gur khurma recipe in hindi #besan ke gathiya #besan papdi #dahi papdi #meetha paratha
View Full Version