Full Version →

स्नैक्स में मजेदार लगते हैं ये हरी मिर्च के भरवां पकौड़े

स्‍नैक्‍स वेज

हरी मिर्च का इस्तेमाल सब्जी से लेकर अचार बनाने तक किया जाता है, लेकिन आज हम बता रहे हैं हरी मिर्च के भरवां पकौड़े. मेहमानों को सर्व करने से लेकर किटी पार्टी तक यह एक अच्छा ऑप्शन है. तो चलिए बिना देर किए जानते हैं रेसिपी.

Servings
1 - 2
★ 4
Rating
1 rating

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले हरी मिर्च को धोकर साफ कर लें.
  2. 2
    अब चाकू की मदद से इनके बीच चीरा लगाकर सारे बीज निकाल लें.
  3. 3
    एक बर्तन में प्याज, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन, गरम मसाला, हींग और नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें और स्टफिंग तैयार करें.
  4. 4
    सभी हरी मिर्च में स्टफिंग भर दें.
  5. 5
    एक दूसरे बर्तन में बेसन में नमक, कसूरी मेथी और पानी डालकर इसका घोल बना लें.
  6. 6
    मीडियम आंच पर पैन में तेल गरम करने के लिए रख दें.
  7. 7
    अब भरी हुई हरी मिर्च को बेसन के घोल में डिप कर गरम तेल में डालकर सुनहरा होने तक तल लें.
  8. 8
    इसी तरह से सारी हरी मिर्च तल लें.
  9. 9
    तैयार है हरी मिर्च के भरवां पकौड़े. चटनी के साथ सर्व करें.
#hari mirch ke bharwan pakode #easy hari mirch ke bharwan pakode #tasty hari mirch ke bharwan pakode #home made hari mirch ke bharwan pakode #hari mirch ke bharwan pakode bnae vidhi #hari mirch ke bharwan pakode in hindi #how to make hari mirch ke bharwan
View Full Version