आलू का नाम सुनते ही न जाने कितनी सारी डिशेस याद आने लगती हैं. इन्ही में से एक है हरियाली आलू टिक्की. यह खाने में तो स्वादिष्ट लगती ही है साथ ही इसे घर पर बनाना भी आसान है.
Servings
2 - 4
★ 4
Rating
2 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
चार आलू (उबले हुए), एक प्याज (बारीक कटा हुआ), आधी शिमला मिर्च (टुकड़ों में कटी हुई), चटनी बनाने के लिए:, एक कटोरी धनियापत्ती, आधा कटोरी पुदीना पत्ती, लहसुन की 2-3 कलियां, दो हरी मिर्च, आधा इंच अदरक का टुकड़ा, एक छोटा चम्मच नींबू का रस
स्वादानुसार नमक, एक बड़ा चम्मच जीरा पाउडर, एक बड़ा चम्मच बेसन, आधा कप पानी, तेल सेंकने के लिए
🍳 विधि
1
सबसे पहले उबले हुए आलूओं को अच्छे से मैश कर लें.
2
मीडियम आंच पर एक तवा गरम करने के लिए रखें.
3
तवे के गरम होते ही इसमें बेसन डालें और 3-4 मिनट तक भूनकर आंच बंद कर दें. बेसन को लगातार चलाते रहें ताकि यह जले नहीं.
4
दूसरी ओर मिक्सर में धनियापत्ती, पुदीना पत्ती, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, जीरा पाउडर और नमक डालकर अच्छे से पीस लें.
5
इसमें भुना हुआ बेसन, नींबू का रस और थोड़ा-सा पानी डालकर मिक्स कर लें.
6
अब इस चटनी को आलू में डालकर मिला लें. इसके बाद इसमें प्याज और शिमला मिर्च भी मिलाएं.
7
मीडियम आंच पर एक तवे पर तेल डालकर गरम करें.
8
तेल के गरम होते ही मिश्रण की टिक्कियां बनाकर तवे पर रखें.
9
इन्हें बीच-बीच में जरूर पलटते रहें ताकि यह दोनों तरफ से करारा सिक जाए.
10
सभी टिक्कियों तलकर आंच बंद कर दें.
11
तैयार है हरियाली आलू टिक्की. चाट मसाला छिड़क सर्व करें.
#how to make hariyali aloo tikki recipe in hindi#hariyali aloo tikka recipe in hindi#aloo tikka recipe in hindi#hari chutney banane ki vidhi hindi#how to make hari chutney recipe in hindi#how to make aloo tikka recipe in hindi#easy recipe of hariyali