Full Version →

हैश ब्राउन्स

स्‍नैक्‍स वेज

आलू की हेल्दी और झटपट तैयार होने वाली डिश बनाना चाहते हैं तो हैश ब्राउन्स बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. इसे बनाना भी बेहद आसान है और बच्चों को यह काफी पसंद भी आएगी...

Servings
2 - 4
★ 3.7
Rating
595 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    एक बाउल में पानी, आइस क्यूब, एक चुटकी नमक और कद्दूकस आलू डालें.
  2. 2
    3 मिनट बाद आलू को हथेलियों से दबाकर इसका पानी निकाल लें.
  3. 3
    फिर सोकिंग पेपर/ किचन पेपर से आलू का पानी सुखा लें.
  4. 4
    अब मध्यम आंच में एक पैन में मक्खन डालकर गर्म होने के लिए रखें.
  5. 5
    जब यह पिघलने लगे तो इसमें आलू डालकर 5-7 मिनट तक चम्मच से चलाते हुए पका लें.
  6. 6
    अब आलू को एक बाउल में निकाल लें और इसमें कॉर्न फ्लोर, चावल का आटा, नमक और कालीमिर्च मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
  7. 7
    इसे ठंडा होने दें.
  8. 8
    फिर इसे फ्लैटन पेपर में फैलाकर ऊपर से दूसरा ऐसा ही पेपर रखकर बेलन से बेल लें.
  9. 9
    इस पट्टी को 4-5 घंटे तक फ्रिज में रख दें.
  10. 10
    तय समय के बाद निकालकर इसे बेलन से फिर बेलें और हैश ब्राउन को चौकोर या मनचाहे आकार में काट लें.
  11. 11
    एक पैन में तेल डालकर गरम होने के लिए मध्यम आंच पर रखें.
  12. 12
    फिर हैश ब्राउन्स को सुनहरा होने तक फ्राई करके सोकिंग पेपर में निकाल लें.
  13. 13
    मनपसंद चटनी और टोमैटो सॉस के साथ गरमागरम सर्व करें.
  14. 14
    नोट:
  15. 15
    आप चाहें तो कच्चे हैश ब्राउन को जिप बैग में रखकर बाद में इस्तेमाल के लिए भी रख सकते हैं.
#hash browns #aloo snacks #potato vada #snacks #indian recipes #indian kitchen #healthy snacks #kids special #bachelors kitchen #summer food #how to make hash brown recipe in hindi
View Full Version