Full Version →

ऐसे बनाएं हनी चिली ढोकला

स्‍नैक्‍स वेज

आपने ढोकले के कई तरह के फ्लेवर का स्वाद लिया होगा, लेकिन अब बनाकर खाएं हनी चिली ढोकला. इसका खट्टा-मीठा स्वाद इतना लाजवाब होता है कि एक बार खाकर आप भी इसे बार-बार खाना चाहेंगे.

Servings
1 - 2
★ 5
Rating
1 rating

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले एक बर्तन में सूजी, हल्दी पाउडर और नमक मिला लें.
  2. 2
    इसमें पानी डालकर हल्का गाढ़ा बैटर तैयार कर लें और 20 मिनट के लिए अलग रख दें.
  3. 3
    इस बीच मीडियम आंच पर गहरे तले वाले बर्तन में पानी गरम करने के लिए रख दें.
  4. 4
    अब ढोकले के सांचे में हल्का सा तेल लगाएं.
  5. 5
    फिर बैटर में ईनो डालकर मिक्स कर इसे सांचे में डाल दें.
  6. 6
    सांचे को गहरे तले वाले बर्तन में रखकर ढक्कन लगाएं और 15 मिनट तक पकाएं.
  7. 7
    तय समय के बाद गैस बंद कर ढोकले को प्लेट पर निकाल लें.
  8. 8
    दूसरी ओर तड़के के लिए मीडियम आंच पर पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
  9. 9
    इसमें राई, हरा धनिया, हरी मिर्च और 1 कप पानी डालकर उबाल लें.
  10. 10
    जब पानी में उबाल आ जाए तब इसमें शहद और नींबू का रस डालकर 2 मिनट तक पकाकर गैस बंद कर दें.
  11. 11
    तैयार पानी को ढोकले पर डाल दें.
  12. 12
    तैयार है हनी चिली ढोकला. नारियल पाउडर डालकर गरमागम सर्व करें.
#honey chilli dhokla #easy honey chilli dhokla #tasty honey chilli dhokla #home made honey chilli dhokla #honey chilli dhokla bnae vidhi #honey chilli dhokla in hindi #how to make honey chilli dhokla in hindi #how to make honey chilli dhokla
View Full Version