ऐसे बनाएं हनी चिली ढोकला

ऐसे बनाएं हनी चिली ढोकला

आपने ढोकले के कई तरह के फ्लेवर का स्वाद लिया होगा, लेकिन अब बनाकर खाएं हनी चिली ढोकला. इसका खट्टा-मीठा स्वाद इतना लाजवाब होता है कि एक बार खाकर आप भी इसे बार-बार खाना चाहेंगे.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1 कप सूजी
  • 2 कप पानी
  • 1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर
  • 1 टीस्पून ईनो
  • 1 टीस्पून राई
  • 2 टीस्पून शहद
  • 2 हरी मिर्च
  • 8-10 करी पत्ता
  • 2 टीस्पून हरा धनिया
  • 2 टीस्पून नींबू का रस, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले एक बर्तन में सूजी, हल्दी पाउडर और नमक मिला लें.
- इसमें पानी डालकर हल्का गाढ़ा बैटर तैयार कर लें और 20 मिनट के लिए अलग रख दें.
- इस बीच मीडियम आंच पर गहरे तले वाले बर्तन में पानी गरम करने के लिए रख दें.
- अब ढोकले के सांचे में हल्का सा तेल लगाएं.
- फिर बैटर में ईनो डालकर मिक्स कर इसे सांचे में डाल दें.
- सांचे को गहरे तले वाले बर्तन में रखकर ढक्कन लगाएं और 15 मिनट तक पकाएं.
- तय समय के बाद गैस बंद कर ढोकले को प्लेट पर निकाल लें.
- दूसरी ओर तड़के के लिए मीडियम आंच पर पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
- इसमें राई, हरा धनिया, हरी मिर्च और 1 कप पानी डालकर उबाल लें.
- जब पानी में उबाल आ जाए तब इसमें शहद और नींबू का रस डालकर 2 मिनट तक पकाकर गैस बंद कर दें.
- तैयार पानी को ढोकले पर डाल दें.
- तैयार है हनी चिली ढोकला. नारियल पाउडर डालकर गरमागम सर्व करें.

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
5 (1 ratings)
5 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाएं हनी चिली ढोकला एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप सूजी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes