अगर स्नैक्स में स्पाइसी चिकन चाट पसंद नहीं तो बना सकते हैं हनी ग्लेज्ड चिकन विंग्स. इसका शहद वाला स्वाद आपके मुंह में पानी ला देगा. देखें रेसिपी...
Servings
1 - 2
★ 4
Rating
2 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
2 चम्मच मैदा
1 चम्मच कॉर्न फ्लोर
1 अंडा
2 चम्मच तेल (ऑलिव ऑयल)
1 चम्मच लहसुन का पेस्ट
1 चम्मच अदरक का पेस्ट
3 चम्मच सोया सॉस
5 चम्मच शहद (हनी), तलने के लिए तेल, हरा प्याज गार्निशिंग के लिए
🍳 विधि
1
सबसे पहले एक बाउल में चिकन विंग्स डालें फिर इमसें मैदा, कॉर्न फ्लोर और 1 अंडा फोड़ें, अच्छी तरह मिलाएं और मिश्रण तैयार कर लें.
2
मैरिनेट किए हुए चिकन को 15-20 मिनट तक के लिए छोड़ दें.
3
मध्यम आंच पर अब एक पैन में 2-3 चम्मच तेल गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें 1 गार्लिक (लहसुन) और अदरक पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक भून लें.
4
इसके बाद इसमें 2-3 चम्मच सोया डालें और उबाल आने पर 4-5 चम्मच शहद डालें.
5
जैसे ही हल्का उबाल आने लगे इसमें काली मिर्च पाउडर और 2 उबाल आने पर आंच बंद कर दें. हनी सोया सॉस तैयार है.
6
अब एक दूसरे पैन में 2-3 चम्मच तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें. जैसे ही तेल गर्म हो जाए इसमें चिकन पीस डालकर सुनहरा होने तक पका लें.
7
चिकन विंग्स को किचन पेपर में निकाल लें ताकि ये तेल सोख लें.
8
इसके बाद फिर एक पैन में 5-6 चम्मच तैयार किया हुआ हनी सोया सॉस डालें और उबाल आने पर इसमें चिकन विंग्स डालें.
9
अच्छी तरह मिलाएं और सर्विंग प्लेट में निकाल लें. इसे हरे प्याज से सजाकर सर्व करें.
#honey glazed chicken wings#non veg recipe#recipe in hindi#chicken wings#chicken recipes#how to make honey glazed chicken wings recipe in hindi#honey glazed chicken wings recipe#recipe video