हनी ग्लेज्ड चिकन विंग्स

हनी ग्लेज्ड चिकन विंग्स

अगर स्नैक्स में स्पाइसी चिकन चाट पसंद नहीं तो बना सकते हैं हनी ग्लेज्ड चिकन विंग्स. इसका शहद वाला स्वाद आपके मुंह में पानी ला देगा. देखें रेसिपी...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 2 चम्मच मैदा
  • 1 चम्मच कॉर्न फ्लोर
  • 1 अंडा
  • 2 चम्मच तेल (ऑलिव ऑयल)
  • 1 चम्मच लहसुन का पेस्ट
  • 1 चम्मच अदरक का पेस्ट
  • 3 चम्मच सोया सॉस
  • 5 चम्मच शहद (हनी), तलने के लिए तेल, हरा प्याज गार्निशिंग के लिए

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 1 - 2
- सबसे पहले एक बाउल में चिकन विंग्स डालें फिर इमसें मैदा, कॉर्न फ्लोर और 1 अंडा फोड़ें, अच्छी तरह मिलाएं और मिश्रण तैयार कर लें.
- मैरिनेट किए हुए चिकन को 15-20 मिनट तक के लिए छोड़ दें.
- मध्यम आंच पर अब एक पैन में 2-3 चम्मच तेल गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें 1 गार्लिक (लहसुन) और अदरक पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक भून लें.
- इसके बाद इसमें 2-3 चम्मच सोया डालें और उबाल आने पर 4-5 चम्मच शहद डालें.
जैसे ही हल्का उबाल आने लगे इसमें काली मिर्च पाउडर और 2 उबाल आने पर आंच बंद कर दें. हनी सोया सॉस तैयार है.
- अब एक दूसरे पैन में 2-3 चम्मच तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें. जैसे ही तेल गर्म हो जाए इसमें चिकन पीस डालकर सुनहरा होने तक पका लें.
- चिकन विंग्स को किचन पेपर में निकाल लें ताकि ये तेल सोख लें.
- इसके बाद फिर एक पैन में 5-6 चम्मच तैयार किया हुआ हनी सोया सॉस डालें और उबाल आने पर इसमें चिकन विंग्स डालें.
- अच्छी तरह मिलाएं और सर्विंग प्लेट में निकाल लें. इसे हरे प्याज से सजाकर सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (2 ratings)
4 avg from 2 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

हनी ग्लेज्ड चिकन विंग्स एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे 2 चम्मच मैदा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes