एक बॉउल में चिकन डालें और उसमें शहद, संतरे का छिल्का, नमक, काली मिर्च, हर्ब्स, लहसुन और चिल्ली फ्लेक्स डालकर अच्छी तरह मिलाएं और आधे घंटे के लिए मेरिनेट होने के लिए रख दें.
2
ओवन को 180°सेल्सियस तक प्रीहीट करें.
3
एक नॉन स्टिक ग्रिल पैन में तेल गरम करें. उसमें चिकन ब्रेस्ट रखें और पलटते हुए पकाएं जबतक दोनों तरफ ग्रिल के निशान आ जाएं.
4
अब चिकन को एल्युमिनियम फॉयल में लपेटकर बेकिंग ट्रे पर रखें. ट्रे को गरम ओवन में रखकर 10-15 मिनट तक पकाएं.
5
मिनट के बाद ट्रे को बाहर निकालें और ठंडा करके इसे पतला-पतला काट लें.
6
अब चिकन और म्योनीज को एक बाउल में डालकर मिलाएं.
7
इसके के बाद ब्रेड के चारो स्लाइस पर मक्खन लगाएं और हर स्लाइस पर चिकन का मिश्रण रखें और बचे चारो स्लाइस से इसे ढक दें.
8
तैयार सैंडविच के बाहर थोड़ा सा मक्खन लगाएं.
9
एक नॉन स्टिक ग्रिलर गरम करें. उसपर सैंडविच रखें और करारे होने तक ग्रिल करें.
10
गरमागरम हनी ग्रिल्ड चिकन सैंडविच तैयार हैं. इसे आप चाय, कॉफी या अपने पसंद के शेक के साथ सर्व करें.
#honey grilled chicken sandwich#honey grilled chicken sandwich recipe in Hindi#how to make honey grilled chicken sandwich recipe at home#sandwich Recipes#Breakfast Recipes