नाश्ते में इडली सांभर एक परफेक्ट हेल्दी कॉम्बो माना जाता है. आपने भी कई तरह से इडली-सांभर बनाकर इसका स्वाद लिया होगा, लेकिन आज हम लाएं है इडली सांभर की ऐसी रेसिपी जिसे बिना किसी झंझट के मिनटों में तैयार किया जा सकता है.
Servings
1 - 2
★ 1
Rating
2 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
1 कप सूजी
1/2 कप दही
1 प्याज (कटी हुई)
1 टमाटर (कटा हुआ)
1 आलू (कटा हुआ)
1 बैंगन (कटा हुआ)
1/2 टीस्पून ईनो फ्रूट सॉल्ट
1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर
1 टीस्पून राई
1 टीस्पून सांभर मसाला
1 टेबलस्पून इमली का पानी, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले एक बर्तन में सूजी, दही, नमक और 1 कप पानी डालकर मिक्स करें और लगभग 20 मिनट के लिए अलग रख दें.- इस बीच मीडियम आंच पर गहरे तले वाले बर्तन में पानी गरम करने के लिए रख दें.
2
अब इडली के सांचे में तेल लगाएं.
3
तय समय के बाद बैटर में ईनो डालकर मिक्स कर इसे सांचे में डाल दें.
4
सांचे को गहरे तले वाले बर्तन में रखकर ढक्कन लगाएं और 15 मिनट तक पकाएं.
5
दूसरी ओर प्रेशर कूकर में दाल, प्याज, आलू, टमाटर, बैंगन, हल्दी पाउडर, नमक और पानी डालकर 4-5 सीटी आने तक पकाएं.
6
तय समय के बाद गैस बंद कर इडली को प्लेट पर निकाल लें.
7
कूकर का प्रेशर खत्म होने के बाद ढक्कन खोलकर दाल को कड़छी से मिला लें.
8
मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रखें.
9
इसमें राई डालकर तड़काएं.
10
अब सांभर मसाला डालकर मिक्स करें और दाल इसमें डाल दें.
11
फिर इमली का पानी डालकर दाल को 10 मिनट तक पकाएं.- तय समय के बाद दाल को कटोरी में निकाल लें.
12
तैयार है इडली सांभर. गरमागरम सर्व करें.
#idli sambhar#easy idli sambhar#tasty idli sambhar#home made idli sambhar#idli sambhar bnae vidhi#idli sambhar in hindi#how to make idli sambhar in hindi#how to make idli sambhar