सुबह या शाम के नाश्ते में ऐसे बनाएं इडली सांभर का परफेक्ट कॉम्बो

सुबह या शाम के नाश्ते में ऐसे बनाएं इडली सांभर का परफेक्ट कॉम्बो

नाश्ते में इडली सांभर एक परफेक्ट हेल्दी कॉम्बो माना जाता है. आपने भी कई तरह से इडली-सांभर बनाकर इसका स्वाद लिया होगा, लेकिन आज हम लाएं है इडली सांभर की ऐसी रेसिपी जिसे बिना किसी झंझट के मिनटों में तैय

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1 कप सूजी
  • 1/2 कप दही
  • 1 प्याज (कटी हुई)
  • 1 टमाटर (कटा हुआ)
  • 1 आलू (कटा हुआ)
  • 1 बैंगन (कटा हुआ)
  • 1/2 टीस्पून ईनो फ्रूट सॉल्ट
  • 1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर
  • 1 टीस्पून राई
  • 1 टीस्पून सांभर मसाला
  • 1 टेबलस्पून इमली का पानी, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले एक बर्तन में सूजी, दही, नमक और 1 कप पानी डालकर मिक्स करें और लगभग 20 मिनट के लिए अलग रख दें.
- इस बीच मीडियम आंच पर गहरे तले वाले बर्तन में पानी गरम करने के लिए रख दें.
- अब इडली के सांचे में तेल लगाएं.
- तय समय के बाद बैटर में ईनो डालकर मिक्स कर इसे सांचे में डाल दें.
- सांचे को गहरे तले वाले बर्तन में रखकर ढक्कन लगाएं और 15 मिनट तक पकाएं.
- दूसरी ओर प्रेशर कूकर में दाल, प्याज, आलू, टमाटर, बैंगन, हल्दी पाउडर, नमक और पानी डालकर 4-5 सीटी आने तक पकाएं.
- तय समय के बाद गैस बंद कर इडली को प्लेट पर निकाल लें.
- कूकर का प्रेशर खत्म होने के बाद ढक्कन खोलकर दाल को कड़छी से मिला लें.
- मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रखें.
- इसमें राई डालकर तड़काएं.
- अब सांभर मसाला डालकर मिक्स करें और दाल इसमें डाल दें.
- फिर इमली का पानी डालकर दाल को 10 मिनट तक पकाएं.
- तय समय के बाद दाल को कटोरी में निकाल लें.
- तैयार है इडली सांभर. गरमागरम सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
1 (2 ratings)
1 avg from 2 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सुबह या शाम के नाश्ते में ऐसे बनाएं इडली सांभर का परफेक्ट कॉम्बो एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप सूजी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes