गर्मियों में कच्चे आम की आवक काफी बढ़ जाती है. ऐसे में कुछ लोग इसका अचार बनाते है तो कुछ आम पना, पर आज हम बनाएंगे इसका ढोकला. इसमें कच्चे आम और मकई के आटे का इस्तेमाल किया गया है.
Servings
1 - 2
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
1/2 कप मकई का आटा
3/4 कप सूजी
1 कप कच्चा आम कद्दूकस किया हुआ
2 कप छाछ
2 हरी मिर्च
1 1/2 टीस्पून इनो फ्रूट सॉल्ट
1 टीस्पून राई
2 टेबलस्पून बेसन
2 टेबलस्पून नारियल कद्दूकस किया हुआ
1 टेबलस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
1 टेबलस्पून हरा धनिया, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले ग्राइंडर जार में कच्चा आम और थोड़ा छाछ डालकर प्यूरी बना लें.
2
अब एक बर्तन में मकई का आटा, सूजी, बेसन, अदरक-लहसुन का पेस्ट, नमक, आम की प्यूरी और थोड़ा छाछ डालकर मिक्स करें और 30 मिनट के लिए रख दें.
3
इस बीच मीडियम आंच पर गहरे तले वाले बर्तन में पानी गर्म करने के लिए रख दें.
4
अब ढोकले के सांचे में हल्का सा तेल लगाएं.
5
तय समय के बाद बैटर में इनो डालकर मिक्स कर इसे सांचे में डाल दें.
6
सांचे को गहरे तले वाले बर्तन में रखकर ढक्कन लगाएं और 15 मिनट तक पकाएं.
7
तय समय के बाद गैस बंद कर ढोकले को प्लेट पर निकाल लें.
8
दूसरी ओर तड़के के लिए मीडियम आंच पर पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें.
9
इसमें राई, हरा धनिया और हरी मिर्च डालकर तड़काएं.
10
तैयार तड़के को ढोकले पर डाल दें.
11
तैयार है कैरी मकई ढोकला. गरमागम चटनी के साथ सर्व करें.
#keri makai dhokla#easy keri makai dhokla#tasty keri makai dhokla#home made keri makai dhokla#keri makai dhokla bnae vidhi#keri makai dhokla in hindi#how to make keri makai dhokla in hindi#how to make keri makai dhokla