कांदा बटाटा पोहा बनाना बहुत ही आसान होता है. इसमें आलू को तेल में फ्राई करके पोहा में मिक्स किया जाता है. यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी होता है.
Servings
1 - 2
★ 4.8
Rating
4 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
2 कप पोहा
2 आलू (कटा हुआ)
2 प्याज (कटा हुआ)
1 हरी मिर्च (कटी हुई)
1/4 कप मूंगफली
1/4 टीस्पून राई
1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर
1 टीस्पून नींबू का रस
1 टेबलस्पून हरा धनिया, नमक स्वादनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले पानी से पोहा को 2 बार धोकर छलनी से निकालकर अलग रख दें.
2
इसके बाद मीडियम आंच पर पैन में तेल गरम होने के लिए रखें.
3
इसमें आलू डालकर नरम होने तक भून लें.
4
भुने हुए आलू को प्लेट पर निकालकर अलग रख दें.
5
अब उसी तेल में मूंगफली डालकर भून लें.
6
मूंगफली भूनने के बाद इसे एक प्लेट में निकाल लें.
7
बचे हुए तेल में राई डालकर तड़काएं.
8
इसके चटकते ही इसमें प्याज और हरी मिर्च डालकर 3 से 4 मिनट तक भूनें.
9
प्याज के हल्के गुलाबी होने पर इसमें हल्दी पाउडर और नमक मिला लें.
10
इसके बाद इसमें पोहा, आलू और मूंगफली डालकर 2 मिनट तक ढककर पकाएं.
11
तय समय के बाद हरा धनिया डालकर आंच बंद कर दें.
12
तैयार है कांदा-बटाटा पोहा. नमकीन सेव डालकर सर्व करें.
#kanda batata poha#easy kanda batata poha#tasty kanda batata poha#home made kanda batata poha#kanda batata poha bnae vidhi#kanda batata poha in hindi#how to make kanda batata poha in hindi#how to make kanda batata poha