नाश्ते में बनाएं कांदा-बटाटा पोहा

नाश्ते में बनाएं कांदा-बटाटा पोहा

कांदा बटाटा पोहा बनाना बहुत ही आसान होता है. इसमें आलू को तेल में फ्राई करके पोहा में मिक्स किया जाता है. यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी होता है. 

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 2 कप पोहा
  • 2 आलू (कटा हुआ)
  • 2 प्याज (कटा हुआ)
  • 1 हरी मिर्च (कटी हुई)
  • 1/4 कप मूंगफली
  • 1/4 टीस्पून राई
  • 1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर
  • 1 टीस्पून नींबू का रस
  • 1 टेबलस्पून हरा धनिया, नमक स्वादनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले पानी से पोहा को 2 बार धोकर छलनी से निकालकर अलग रख दें.
- इसके बाद मीडियम आंच पर पैन में तेल गरम होने के लिए रखें.
- इसमें आलू डालकर नरम होने तक भून लें.
- भुने हुए आलू को प्लेट पर निकालकर अलग रख दें.
- अब उसी तेल में मूंगफली डालकर भून लें.
- मूंगफली भूनने के बाद इसे एक प्लेट में निकाल लें.
- बचे हुए तेल में राई डालकर तड़काएं.
- इसके चटकते ही इसमें प्याज और हरी मिर्च डालकर 3 से 4 मिनट तक भूनें.
- प्याज के हल्के गुलाबी होने पर इसमें हल्दी पाउडर और नमक मिला लें.
- इसके बाद इसमें पोहा, आलू और मूंगफली डालकर 2 मिनट तक ढककर पकाएं.
- तय समय के बाद हरा धनिया डालकर आंच बंद कर दें.
- तैयार है कांदा-बटाटा पोहा. नमकीन सेव डालकर सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.8 (4 ratings)
4.8 avg from 4 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

नाश्ते में बनाएं कांदा-बटाटा पोहा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप पोहा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes