Full Version →

ऐसे बनाएं कांजी वड़े

स्‍नैक्‍स वेज

कांजी वड़ा ज्यादातर राजस्थान और गुजरात में खाई जाने वाली डिश है. खासतौर से इसे त्योहारों पर बनाया जाता है पर आप इसका स्वाद कभी भी बनाकर ले सकते हैं.

Servings
1 - 2
★ 2.5
Rating
2 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    कांजी वड़ा बनाने के लिए सबसे पहले दाल को धोकर पानी 6 घंटे के लिए भिगोकर रख दें.
  2. 2
    तय समय बाद दाल का पानी निकाल दें.
  3. 3
    अब ग्राइंडर जार में दाल, हरी मिर्च और अदरक डालकर पीस लें.
  4. 4
    इस मिश्रण को एक बर्तन में निकाल लें.
  5. 5
    इसमें आटा, जीरा, लाल मिर्च पाउडर, लाल मिर्च, साबुत धनिया, धनियापत्ती और नमक डालकर तरह मिक्स कर लें.
  6. 6
    तेज आंच पर पैन में तेल गरम कर लें.
  7. 7
    जैसे ही तेल गरम हो इसे दाल के मिश्रण में डालकर मिक्स करें.
  8. 8
    उसी पैन में तेल डालकर करें.
  9. 9
    तेल के गरम होते ही दाल के मिश्रण से नींबू के आकार का मिश्रण लें और इसे हथेलियों से चपटाकर तेल में डालते जाएं और सुनहरा होने तक तल लें.
  10. 10
    इसी तरीके से सारे वड़े तल लें.
  11. 11
    हल्के ठंडे होने पर इन वड़ों को पानी में डालकर रख दें.
  12. 12
    कांजी वड़े का पानी बनाने के लिए कोयले का एक टुकड़ा आंच पर रखें.
  13. 13
    जब टुकड़ा पूरी तरह से जल जाए तो इसे एक कटोरी में डाल दें.
  14. 14
    कोयले वाली कटोरी की एक बड़े भगोने में रखें. फिर इसमें आधा चम्मच घी और थोड़ी हींग डालें.
  15. 15
    इसके धुएं निकलने लगे तो बर्तन से ढंक दें. ताकी धुआं बाहर न निकले.
  16. 16
    इसके बाद कोयले वाली कटोरी को बाहर निकालें और भगोने में पानी डालकर ढंक दें. ऐसा करने से हींग का धुआं पानी में अच्छी तरह मिल जाएगा.
  17. 17
    इस पानी में राई पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, भुना जीरा पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
  18. 18
    अब वड़ों को पानी से निकालें और हथेलियों से दबाकर हींग मसाले वाले पानी में डालते जाएं.
  19. 19
    इस तरह से सारे वड़ों को पानी में डाल दें और ढककर 1 दिन तक रख दें.
  20. 20
    तैयार है कांजी वड़े. खाएं और खिलाएं.
#kanji vade #easy kanji vade #tasty kanji vade #home made kanji vade #kanji vade bnae vidhi #kanji vade in hindi #how to make kanji vade in hindi #how to make kanji vade
View Full Version