ऐसे बनाएं कांजी वड़े

ऐसे बनाएं कांजी वड़े

कांजी वड़ा ज्यादातर राजस्थान और गुजरात में खाई जाने वाली डिश है. खासतौर से इसे त्योहारों पर बनाया जाता है पर आप इसका स्वाद कभी भी बनाकर ले सकते हैं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1 1/2 कप मूंग दाल
  • 2 हरी मिर्च
  • 1 इंच अदरक का टुकड़ा
  • 3 टेबलस्पून आटा
  • 1 टेबलस्पून जीरा
  • 1 टेबलस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 टेबलस्पून दरदरी कुटी लाल मिर्च
  • 2 टेबलस्पून साबुत धनिया
  • 1 टेबलस्पून नमक
  • 2 टेबलस्पून बारीक कटी धनियापत्ती
  • 2 टेबलस्पून कच्ची घानी सरसों का तेल
  • 1 लीटर सरसों का तेल, एक टुकड़ा कोयला
  • 1/4 टीस्पून हींग
  • 2 टेबलस्पून सरसों पाउडर
  • 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टीस्पून नमक
  • 1 लीटर पानी

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 1 - 2
- कांजी वड़ा बनाने के लिए सबसे पहले दाल को धोकर पानी 6 घंटे के लिए भिगोकर रख दें.
- तय समय बाद दाल का पानी निकाल दें.
- अब ग्राइंडर जार में दाल, हरी मिर्च और अदरक डालकर पीस लें.
- इस मिश्रण को एक बर्तन में निकाल लें.
- इसमें आटा, जीरा, लाल मिर्च पाउडर, लाल मिर्च, साबुत धनिया, धनियापत्ती और नमक डालकर तरह मिक्स कर लें.
- तेज आंच पर पैन में तेल गरम कर लें.
- जैसे ही तेल गरम हो इसे दाल के मिश्रण में डालकर मिक्स करें.
- उसी पैन में तेल डालकर करें.
- तेल के गरम होते ही दाल के मिश्रण से नींबू के आकार का मिश्रण लें और इसे हथेलियों से चपटाकर तेल में डालते जाएं और सुनहरा होने तक तल लें.
- इसी तरीके से सारे वड़े तल लें.
- हल्के ठंडे होने पर इन वड़ों को पानी में डालकर रख दें.
- कांजी वड़े का पानी बनाने के लिए कोयले का एक टुकड़ा आंच पर रखें.
- जब टुकड़ा पूरी तरह से जल जाए तो इसे एक कटोरी में डाल दें.
- कोयले वाली कटोरी की एक बड़े भगोने में रखें. फिर इसमें आधा चम्मच घी और थोड़ी हींग डालें.
- इसके धुएं निकलने लगे तो बर्तन से ढंक दें. ताकी धुआं बाहर न निकले.
- इसके बाद कोयले वाली कटोरी को बाहर निकालें और भगोने में पानी डालकर ढंक दें. ऐसा करने से हींग का धुआं पानी में अच्छी तरह मिल जाएगा.
- इस पानी में राई पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, भुना जीरा पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- अब वड़ों को पानी से निकालें और हथेलियों से दबाकर हींग मसाले वाले पानी में डालते जाएं.
- इस तरह से सारे वड़ों को पानी में डाल दें और ढककर 1 दिन तक रख दें.
- तैयार है कांजी वड़े. खाएं और खिलाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
2.5 (2 ratings)
2.5 avg from 2 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाएं कांजी वड़े एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 1/2 कप मूंग दाल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes