समोसे की बात जी जाए तो इसके साथ हमेशा आलू ही याद आते हैं, पर अगर आप नॅान-वेज खाने के शौकीन हैं तो अब बनाएं मटन की स्टफिंग से समोसा. इसे आप इफ्तार पर बनाकर भी खा सकते हैं.
Servings
2 - 4
★ 3.8
Rating
4 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
एक कप मिंस्ड मटन, एक छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर, एक प्याज टुकड़ो में कटा हुआ, एक बड़ा चम्मच अदरक का पेस्ट, एक बड़ा चम्मच दही, डेढ़ चम्मच लहसुन का पेस्ट
3 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, आधा कप बारीक कटी हुई धनिया पत्ती, दो कप मैदा, नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार, तेल तलने के लिए
🍳 विधि
1
सबसे पहले धीमी आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
2
तेल के गरम होते ही प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर भूनें.
3
प्याज के भुनते ही मटन और नमक डालकर कड़छी से चलाते हुए भूनें.
4
जैसे ही यह मिश्रण पूरी तरह से भुन जाए गरम मसाला , दही और धनिया पत्ती डालें और अच्छे से मिक्स कर लें.
5
मिश्रण को हल्का सा और भुनकर आंच बंद कर दें और ठंडा करने के लिए रख दें.
6
दूसरी ओर एक बर्तन में मैदा में नमक , थोड़ा सा तेल और पानी डालकर गूंद लें.
7
अब मैदे की लोईयां बनाकर इन्हें गोल बेलकर पूरी बना लें. इसके बाद चाकू से पूरी को बीच से काटकर दो हिस्से कर लें.
8
आधी कटी पूरी के ऊपरी हिस्से पर उंगलियों से थोड़ा पानी लगाएं और आधी कटी पूरी का कोन बनाएं.
9
पूरियों के कोन बनाने के बाद कोन में समोसों का भरावन भरें और उनके किनारों पर थोड़ा पानी लगाकर उन्हें बंद कर दें.
10
अब एक कढ़ाही में मीडियम आंच में तेल गर्म करने के लिए रखें.
11
तेल के गर्म होते ही सभी समोसों को सुनहरा होने तक तल लें.
12
कीमा समोसा तैयार है. आप अपने मनचाहे चटनी या सॅास के साथ सर्व करें.
#chicken#samosa#minced chicken#tea time snacks#non-vegetarian dish#indian kitchen#indian recipe#red chilli powder#garam masala powder#fennel seeds powder#ginger-garlic paste#onion#coriander powder#ground pepper powder#egg#how to make keema s