जब भी आपका मन हो नाश्ते या स्नैक्स में चीला बनाकर खा सकते हैं. तो आइए आज सीखते हैं लौकी दाल का चीला बनाना...
Servings
2 - 4
★ 4.6
Rating
51 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
एक कप मूंग दाल, एक कप चना दाल, आधा कप उरद दाल, एक चुटकी हींग
3 कप लौकी, कद्दूकस की हुई
3-4 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई, एक चम्मच अदरक, कद्दूकस किया हुआ, एक चौथाई चम्मच लाल मिर्च पाउडर
स्वादानुसार नमक, तीन चौथाई चम्मच बेकिंग पाउडर
2 छोटा चम्मच जीरा, सेकने के लिए तेल
🍳 विधि
1
सबसे पहले सभी दालों को साफ करके अच्छी तरह धो लें और फिर इन्हें 5-6 घंटे के लिए पानी में भिगो कर रख दें.
2
इसके बाद इन दालों को पानी से निकाल कर मिक्सर में बारीक पीसकर पेस्ट बना लें.
3
दाल के मिश्रण को किसी बर्तन में निकालकर इसमें कद्दूकस की हुई लौकी, हरी मिर्च, अदरक, नमक व लाल मिर्च पाउडर मिलाकर अच्छे से फेंटें. फिर बेकिंग पाउडर मिलाकर अच्छी तरह फिर फेंटकर चीले का मिश्रण तैयार कर लें.
4
अब एक नॉनस्टिक पैन में एक बड़ा चम्मच तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें और इसमें जीरा डालकर भूनें.
5
इसके बाद इसमें दाल का इतना घोल डालें कि चीला आधा सेमी. मोटा दिखाई दे और फिर ढककर 4-5 मिनट तक धीमी गैस पर सेकें.
6
अब ढक्कन खोल कर चीला पलट दें और फिर से ढककर 2-3 मिनट धीमी आंच पर सेंकें. जब चीला दोनों तरफ से सुनहरा व कुरकुरा हो जाए तो इसे प्लेट में निकाल लें.
7
बाकि घोल से ऐसे ही चीले सेंककर प्लेट में निकाल लें.
8
आप चाहें तो गैस के दोनों बर्नर पर 2 नॉनस्टिक पैन रखकर एक समय में दो चीले बना सकते हैं.
9
लौकी दाल चीला तैयार है.
10
इन्हें अलग-अलग प्लेटों में निकाल कर धनिया की चटनी , मीठी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें.
#lauki dal chila#moong dal cheela recipe#lauki dal cheela recipe in hindi#healthy rava cheela recipe#home made healthy rava cheela recipe in hindi#besan ka chila#how to make lauki dal chila recipe in hindi#indian recipes#indian kitchen